Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पुलिस ने 24 घण्टे में हत्या के पाँच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

ब्यूरो 06-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देश मे जनपद में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दौरान, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानिया व प्रभारी निरीक्षक जमानियाँ के कुशल निर्देशन में थाना जमानियाँ में 05.04.2023 को पंजीकृत मु0अ0सं0 87/2023 धारा 147, 323, 504, 304 आईपीसी व 3(2)(5) एससीएसटी एक्ट थाना जमानियाँ जनपद गजीपुर मे सभी वांछित अभियुक्तगण को 06.04.2023 को समय करीब 06.25 बजे सुबह 24 घण्टे के अन्दर उ0नि0 संतोष कुमार मय हमराह द्वारा अभियुक्तगण के घर ग्राम मतसा से 03 नफर अभियुक्तगण 1.शहनवाज पुत्र सलाउद्दीन उम्र 19 वर्ष, 2.बेचू पुत्र स्व0 शोहराब उम्र 58वर्ष, 3.सलाउद्दीन पुत्र शोहराब उम्र 46 वर्ष व दो नफर अभियुक्ता 4. अकबरी पत्नी बेचू उम्र 55 वर्ष, 5.रुकसाना पुत्री बेचू उम्र 19 वर्ष निवासीगण ग्राम मतसा थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर आलाकत्ल बरामद करते हुए माननीय न्यायालय पेशी हेतु रवाना किया गया। ग्राम मतसा थाना जमानियाँ जनपद गाजीपुर मे दिनांक 04.04.2023 को शाम 03.00 बजे वादी मुकदमा नीरज कुमार खरवार पुत्र स्व0 विजय खरवार निवासी ग्राम मतसा थाना जमानियाँ गाजीपुर के माता मिन्ता देवी पत्नी स्व0 विजय खरवार से मुकदमे मे नामजद अभियुक्तगण की बकरी चराने की बात को लेकर कहा सुनी हो गयी थी मुकदमा वादी व मृतका मिन्ता देवी उपरोक्त द्वारा विपक्षीगण के घर दिनांक 04.04.2023 की रात्रि लगभग 08.00 बजे विवाद के सम्बन्ध मे पूछने गये थे तो अभियुक्तगण द्वारा नाराज होकर गाली देते हुए लाठी डण्डा व ईट पत्थर से मारा पीटा गया था जिससे मिन्ता देवी उम्र करीब 56 वर्ष को गम्भीर चोटे आयी थी जिसे सीएचसी जमानियाँ इलाजा हेतु लाया गया था जहा से डाक्टर द्वारा सदर अस्पताल रेफर किया गया था सदर अस्पताल गाजीपुर मे गम्भीर रुप से घायल मजरुबा मिन्ता देवी की इलाज के दौरान 05.04.2023 को मृत्यु हो गयी थी। जिसके सम्बन्ध मे मुकदमा वादी नीरज खरवार द्वारा दिनांक 05.04.2023 को समय करीब 08.05 सुबह पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पारिवारिक कलह के कारण विवाहिता ने खाया विषाक्त पदार्थ
Next: हनुमान जी का जीवनवृत्त साधु संतों, भक्ति पथ के साधकों के लिए अनुकरणीय-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.