Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

भक्त के भाव की रक्षा हेतु भी भगवान का होता है अवतार-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज

ब्यूरो 07-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

मलसा (गाजीपुर)। सोनवल ग्राम स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय संगीतमय रामकथा के विश्राम दिवस पर भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने कहा कि भगवान का अवतार विप्र धेनु सुर संत हित अवतार लेते हैं ऐसा शास्त्रों में उल्लेख किया गया और अवतार लेकर धर्म की रक्षा करते हैं।

जब असुर वृत्ति के लोग समाज में अनाचार, दुराचार के आचरण को प्रोत्साहित करते हैं और सदाचार, व्रत, पूजा, जप और यज्ञ इत्यादि धर्मानुकूल आचरण को हतोत्साहित करते हैं तब धराधाम पर संत और सज्जन लोग की रक्षा हेतु भगवान स्वयं किसी न किसी रूप में अवतरित होते हैं। कभी कभी अपने किसी भक्त के भाव की रक्षा हेतु भी भगवान का अवतार होता है। जब मनु सतरूपा ने कठोर तपस्या किया था और भगवान के प्रकट होने पर उनसे वरदान के रूप में भगवान को ही पुत्र रूप में पाने की इच्छा जताई तब भगवान ने उन्हें वचन दिया कि अगले जन्म में आप अयोध्या के राजा दशरथ के रूप में और यह आपकी पत्नी उस जन्म में कौशल्या नाम से जानी जाएगी तब आप लोगों के यहां पुत्र बनकर मैं उत्पन्न हूंगा।
महाराज जी ने आगे कहा कि सनातन संस्कृति में सोलह संस्कारों का जीवन में बड़ा महत्व और प्रभाव है।अब तो सोलह में से मुख्यतया तीन चार संस्कार यथा जन्म संस्कार, नामकरण,मुंडन, अन्नप्राशन, विवाह और दाहसंस्कार ही व्यवहार में रह गये हैं।नामकरण अपने कुलगुरू, बड़े बुजुर्ग की उपस्थिति में ही सम्पन्न होना चाहिए।नाम का व्यक्ति के जीवन में अत्यंत प्रभावी असर पड़ता है और यह नाम ही रह जाता है चाहे व्यक्ति का शरीर रहे या ना रहे। अयोध्या नरेश दशरथ के यहां भी जब ब्रह्म का अपने अंशों सहित नर रूप में अवतार हुआ तब उनका भी नामकरण क्रमशः राम,भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न हुआ।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 मई को
Next: धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन, पुल के क्षतिग्रस्त होने का बढ़ा खतरा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.