Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धड़ल्ले से फर्राटा भर रहे ओवरलोड वाहन, पुल के क्षतिग्रस्त होने का बढ़ा खतरा

ब्यूरो 08-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230408_131426

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र ग्राम हेतिमपुर स्थित जमानियां-धरम्मरपुर गंगा पुल पर शासन-प्रशासन की निगाहों के सामने लाल व सफेद बालू के ओवरलोड वाहनों का संचालन धड़ल्ले से कराया जा रहा है। जो कुछ नौकरशाहों की अवैध कमाई का सबसे बड़ा जरिया बना हुआ है।

https://citysuperfast.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230407-WA0005.mp4

जानकारी के अनुसार जमानियां-धरम्मरपुर पुल 72.395 करोड़ की लागत से हल्के वाहनों के आवागमन के लिए बना तथा हाईट गेज बैरियर लगाकर भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया था लेकिन नौकरशाहों ने अवैध कमाई के लिए हाईट गेज बैरियर को खोलकर लाल व सफेद बालू सहित अन्य प्रकार के ओवरलोड बड़े वाहनों का संचालन रात के अंधेरे में पक्के पुल से कराया जा रहा हैं। एक ओर जहाँ राजस्व की क्षति हो रही है तो वही कुछ नौकरशाह माला माल हो रहे है। प्रशासन भले ही अवैध रेत खनन और ओवरलोड वाहनों के आवगमन पर रोक लगाने के कितने भी दावे कर ले, लेकिन कुछ नौकरशाहों के मदद के कारण खनन माफियाओं पर अंकुश लगा पाना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर बना हुआ है। जेब गर्म करने वाले नौकरशाहों के कारण अवैध रेत खनन का खेल नियमित रूप से चल रहा है जिसके चलते अब खनन माफिया रात के अंधेरे का इंतजार भी नहीं कर रहा है।
सरेआम धड़ल्ले से बालू खनन व बड़े-बड़े ओवरलोड वाहनों को सुविधा शुल्क लेकर जमानिया धरम्मरपुर पक्के पुल से पार कराया जा रहा है। हालांकि इस खबर से प्रशासनिक अधिकारी अनजान नहीं है। पूरा दिन सड़कों पर बालू से लदे वाहन ओवरलोड वाहन चलते हुए देखे जा सकते हैं। हालांकि खनन माफियाओ ने खनन में प्रयोग किए जाने वाले वाहनों में कुछ फेर बदल जरूर किया हैं लेकिन तस्करी और ओवरलोड वाहनों का संचालन रात को कैसे किया जाता है इसका नजारा अगर देखना है तो रात्रि 11:00 बजे से लेकर सुबह तक देखा जा सकता है। वहीं शासन-प्रशासन भी अपने मौज में मूकदर्शक बना हुआ है तथा किसी बड़े हादसे के इंतजार में हैं। जबकि आये दिन बालू लदे ओवरलोड़ वाहन अनियंत्रित होकर पलट रहे है। अब देखना यह है कि उच्चाधिकारी मामले का संज्ञान लेते है या वही मामले की जांच के नाम पर लिपा पोती कर ली जाती है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: भक्त के भाव की रक्षा हेतु भी भगवान का होता है अवतार-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज
Next: गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.