Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सड़क हादसे में मृत व घायल युवक के परिजनों से मिलने कलकत्ता पहुंचे जमानियाँ विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

ब्यूरो 10-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230410-WA0001~2

जमानियाँ (गाजीपुर)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता में विधानसभा जमानियाँ के दो युवकों का बीते दिनों हुई सड़क दुर्घटना की दु:खद खबर मिलते ही पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक जमानियां ओमप्रकाश सिंह ने परिजनों से मिलने के लिए अपने प्रतिनिधि मन्नू सिंह को कलकत्ता भेजा।

ज्ञात हो कि बीते दिनों हुई सड़क हादसे में दिलदारनगर थाना क्षेत्र के रकसहा निवासी फरहान खाँ पुत्र तौकीर खाँ की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि गहमर थाना क्षेत्र के बारा ग्राम प्रधान आजाद खाँ का पुत्र अजलान खाँ गम्भीर रूप से घायल हो गया था। परिजन घायल अजलान को पीजी ट्रामा सेन्टर अस्पताल कलकत्ता में भर्ती कराये जहाँ बेहतर इलाज जारी है। दोनो युवक साथ में बाइक से जा रहे थे तभी अनियंत्रित बस बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए पलट गई थी। जिसमें फरहान खाँ की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा अजलान खाँ घायल हो गये थे।

इस दुःखद घटना की सूचना मिलते ही जमानियाँ विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर प्रतिनिधि मन्नू सिंह पीजी अस्पताल कलकत्ता पहुँचकर परिजनों से मिले तथा घायल अजलान का कुशल क्षेम पूछा तथा हादसे में मृत युवक फरहान खाँ के घर खिदिरपुर कलकत्ता पहुंचकर परिजनों से मिल कर शोक संवेदना प्रकट की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: Простой доступ к азартным играм Vavada без забот
Next: जिलाधिकारी ने नामांकन स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.