Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिलाधिकारी ने नामांकन स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 10-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230410-WA0056

गाजीपुर 10 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 हेतु 09.04.2023 को राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत एवं नगरीय निकाय उ0प्र0 द्वारा अधिसूचना जारी किया जा चुका है। चुनाव को सकुशल, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने का पूरा दायित्व जिला प्रशासन के कन्धे पर है। जिला प्रशासन पूरी पारदर्शिता के साथ निष्पक्ष होकर चुनाव कराने हेतु दृढसंकल्पित है।

जनपद में पंचायत एवं नगरीय निकाय के मतदान हेतु नामांकन की प्रक्रिया 11 अप्रैल से 17 अप्रैल 2023 तक किया जायेगा। जिसके लिए सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने नामांकन स्थल तहसील सदर एवं कलेक्ट्रेट कक्षो का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने परिसर में बैरिकेटिक, साफ-सफाई, एवं सुरक्षा के दृष्टिगत निर्देश देते हुए बताया कि नगर पालिका गाजीपुर एवं नगर पंचायत जंगीपुर के पत्याशियो के नामांकन तहसील सदर के कार्यालय कक्ष में एवं नगर पालिका गाजीपुर के अध्यक्ष पद के प्रत्याशियो का नामांकन उपजिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सम्पन्न होगा। इसके साथ ही जनपद के अन्य नगर पालिका/पंचायत के प्रत्याशियो का नामांकन सम्बन्धित तहसीलो के कक्षो में किया जायेगा। नामांकन हेतु सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देशित किया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में मृत व घायल युवक के परिजनों से मिलने कलकत्ता पहुंचे जमानियाँ विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह
Next: कृषि विभाग की टीम ने किया गेहूँ का क्रॉप कटिंग

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.