गाजीपुर 12 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशन में कामायनी दूबे, पूर्णकालिक सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया गया कि 15.04.2023 को अपराह्न 02ः00 बजे से आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों के निस्तारण के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन दीवानी न्यायालय, गाजीपुर में किया जा रहा है।
उक्त के सम्बन्ध में जनपद के समस्त नगर वासियों/ग्रामीण वासियों को यह सूचित किया जाता है कि वादकारी अपने आर्बिट्रेशन के निष्पादन वादों को 15.04.2023 को विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह वार्ता के आधार पर निस्तारण करा सकते है।