Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दीवार गिरने से दो बच्चों की मौत व दो बच्चें गम्भीर रूप से हुए घायल

ब्यूरो 12-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230412-WA0039

गाजीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के सरैला गांव में बुधवार को अचानक दीवार गिरने से मलबे में चार बच्चें दब गये। जिसमें दो बच्चों की मौत हो गई तथा दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये। गुस्साये परिजनों ने खड़ी जेसीबी को क्षतिग्रस्त कर शव को वही पास में रखकर कार्यवाई की मांग करने लगे। शव को कब्जे में लेने के लिए पुलिस को कड़ी मसक्कत करनी पड़ी।

जानकारी के अनुसार सरैला गांव में अमजद खान अपने मकान के सटे चहारदीवारी के अंदर जेसीबी द्वारा मिट्टी भरवा रहे थे और कार्य चल रहा था और मिट्टी का दबाव चहारदीवारी पर पड़ने से दीवाल अचानक भरभरा कर गिर गई। चहारदीवारी के बाहर गांव के बच्चे खेल रहे थे और दीवाल के गिरने से मलबे में दब गए। इसके बाद जेसीबी चालक जेसीबी छोड़कर फरार हो गया। यह देख लोगों ने दीवाल के मलबे के अंदर दबे बच्चों को निकालने के लिए दौड़ पड़े। दीवाल में दबे 4 बच्चों को बाहर निकाला गया। जिसमें अमर उर्फ लालू (7) पुत्र झिल्लु बिंद, प्रदीप (8) पुत्र रणजीत बिंद निवासी सरैला की मौके पर मौत हो गई तथा पंकज (6), पवन (10) पुत्रगण रामशीष बिंद निवासी सरैला को निकाला गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ इलाज चल रहा है।
इधर गुस्साए लोग जेसीबी को ईट पत्थर से मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भारी फोर्स के साथ सरैला गांव पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कराने में जुट गई। मृतक बच्चों का शव लेने के लिए पुलिस प्रयास करने लगी लेकिन परिजन शव देने से इनकार करते हुए मुआवजे की मांग पर अड़े रहे।


घटना की जानकारी होते ही घटनास्थल पर सेवराई एसडीएम राजेश प्रसाद, नायब तहसीलदार विपिन चौरसिया तथा ग्रामीण पुलिस अधीक्षक बलवंत मौके पहुंचे तथा ग्रामीणों से वार्ता कर शव को कब्जा में लेने का प्रयास करने लगे। समाचार दिये जाने तक प्रयास जारी रहा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामाकंन स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण
Next: संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्रामीणों को किया गया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.