Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अध्यक्ष पद पर 5 व सदस्य पद के लिए 55 उम्मीदवारों ने जमा किया नामांकन पत्र

ब्यूरो 14-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Screenshot_20230414_183339

गाजीपुर। जनपद में निकाय चुनाव की सरगर्मियां बढ़ती जा रही है तथा नामांकन का तिथि भी नजदीक आ रहा है लेकिन अभी तक राजनीतिक दलों ने पत्ता नहीं खोला है इसलिए अध्यक्ष पद के लिए नामांकन में तेजी नहीं आ रही है।
नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन नामांकन पत्र खरीदने वालों की कमी नहीं रही। शुक्रवार को 8 निकायों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 25 और अलग-अलग वार्डों में सदस्य पद के लिए 62 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जबकि अध्यक्ष पद के लिए नगर पालिका परिषद जमानियां में एक उम्मीदवार व नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में एक उम्मीदवार तथा नगर पंचायत दिलदारनगर में तीन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। वही 8 निकायों में सदस्य पद के लिए 55 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया।

जिले में 8 निकायों में तीन नगर पालिकाएं व पाँच नगर पंचायतें हैं। जिसमें गाजीपुर में अध्यक्ष पद के लिए 7 व सदस्य पद के लिए 11 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 5 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया, नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद में अध्यक्ष पद हेतु 3 व सदस्य पद हेतु 2 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 16 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। नगर पालिका परिषद जमानियाँ में अध्यक्ष पद हेतु 3 व सदस्य हेतु 9 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 23 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। नगर पंचायत सैदपुर में अध्यक्ष पद हेतु 5 व सदस्य पद हेतु 10 नामांकन पत्र की बिक्री हुई तथा एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। नगर पंचायत बहादुरगंज में अध्यक्ष पद हेतु 01 व सदस्य पद हेतु 14 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि यहाँ एक भी नामांकन पत्र जमा नहीं हुआ। नगर पंचायत जंगीपुर में अध्यक्ष पद हेतु 0 व सदस्य पद हेतु 01 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 04 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। नगर पंचायत सादात में सदस्य पद हेतु 05 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 01 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। नगर पंचायत दिलदारनगर में अध्यक्ष पद हेतु 06 व सदस्य पद हेतु 10 नामांकन पत्र की बिक्री हुई जबकि सदस्य पद हेतु 06 उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। ज्ञात हो कि 8 निकायों में प्रथम दिन मंगलवार को अध्यक्ष पद हेतु 72 व सदस्य पद हेतु 280 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी जबकि दूसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद हेतु 65 व सदस्य पद हेतु 280 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई थी तथा तीसरे दिन गुरुवार को अध्यक्ष पद हेतु 40 व सदस्य पद हेतु 142 नामांकन पत्र की बिक्री हुई।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डॉ० भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति का जमानियाँ विधायक ने किया अनावरण
Next: धूमधाम एवं हर्षाेल्लास से मनाई गई डॉ0 भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.