Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धूमधाम से मनाया गया डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती, निकाला गया भव्य जुलूस

ब्यूरो 14-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
Picsart_23-04-14_16-07-37-768

जमानियां (गाजीपुर)।  बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर शुक्रवार को ग्रामवासियों ने भव्य मोटरसाइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान बाबा साहब अमर रहे व जय भीम के नारों से पूरा वातावरण गूँज उठा।

जानकारी के अनुसार पिंटू भारती निवासी देवरियां के देख-रेख में लगभग सुबह 9:30 बजे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर मोटरसाइकिल जुलूस ग्रामसभा बैरनपुर से निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के दर्जनों गाँवों के हजारों लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। चार चक्का वाहन पर बाबा साहब का फोटो रखकर व वाहन को सुन्दर ढंग से सजाया गया। चार चक्का वाहन के पीछे मोटर साइकिल जुलुस बाबा साहेब अमर रहे व जय भीम का गगन चुम्बी नारा लगाते हुए एच एच 24 पर गतिमान थी। जुलूस देवरिया, मतसा, ताजपुर, बडेसर, स्टेशन बाजार बाईपास से मदनपुरा होते हुए ग्राम बरूइन स्थित डॉ अम्बेडकर पार्क तक पहुंची। जहाँ जुलूस को समाप्त किया गया। जुलूस में शामिल लोगों ने बताया कि बाबा साहब का विचार जन-जन तक पहुँचाने के लिए उनकी जयंती के उपलक्ष्य में यह जुलूस निकाला गया है। देवरिया बाबा साहेब की मूर्ति के बगल में एक गोष्ठी का आयोजन भी किया गया है तथा साथ ही चैता कार्यक्रम भी होगा। जिसमें प्रताप रोहिणी, सुरेंद्र जुगनू और क्षेत्रीय कलाकार मौजूद रहेंगे।

देखे भव्य बाइक जुलूस

https://citysuperfast.com/wp-content/uploads/2023/04/VID-20230414-WA0010.mp4

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: इन्वर्टर का करंट लगने से युवक की हुई मौत, मचा कोहराम
Next: डॉ० भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति का जमानियाँ विधायक ने किया अनावरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.