मतसा (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर गांव के पास एनएच 24 पर शुक्रवार को अज्ञात स्कॉर्पियो के धक्के से 15 वर्षीय बालिका की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी संजना 15 वर्ष पुत्री पप्पू चौधरी शुक्रवार को साइकिल से अपने डेरे पर जा रही थी तभी गाजीपुर से जमानिया की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने साइकिल सवार बालिका को धक्का मार कर भाग निकला। घायल अवस्था में पड़ी बालिका को ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र जमानिया पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल जाते ही रास्ते में मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पिता पप्पू चौधरी कोतवाली में अज्ञात स्कॉर्पियो के खिलाफ तहरीर दी।