जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार स्थित हिन्दू स्नातकोत्तर महाविद्यालय और हिन्दू इण्टर कॉलेज के एनसीसी कैडेटों ने शनिवार को 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल पीके मिश्र के आदेश के अनुक्रम में विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में संयुक्त रूप से जन जागरूकता रैली निकाली और कैडेटों के द्वारा लोगों को समुंद्र, नदियों, तालाबों और झीलों की साफ सफाई एवं पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए जागरूक किया गया।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट डॉ अंगद तिवारी ने कैडेटों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश में पर्यावरण को स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है और एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर राम जी प्रसाद ने कहा कि जीव जंतु और मानव को आश्रय देने वाले समुंद्र, नदियों एवं पृथ्वी को प्रदूषित होने से बचाने के लिए लोगों में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है, अन्यथा जीव जंतु जानवर और मानव का अस्तित्व और भविष्य दोनों ही खतरे में पड़ जाएगा। सभी के अस्तित्व की सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है कि हम अधिक से अधिक पौधरोपण कर उसका संरक्षण करें। कम से कम मोटर गाड़ियों का प्रयोग करें। जहां संभव हो साइकिल का प्रयोग करें एवं पैदल चलें। पॉलिथीन का प्रयोग ना करें। एलईडी बल्ब का प्रयोग करें और हम सबको सेव अर्थ सेव फ्यूचर की नीतियों का पालन करना होगा।
इस अवसर पर एनसीसी कैडेट नौशाबा खातून, अनुराधा गुप्ता, मुस्कान वर्मा, नीलम मौर्या, प्रकाश सिंह यादव, चंदन यादव, मनीष विश्वकर्मा, नरगिस, आयशा, दुर्गा प्रजापति, खुशी उपाध्याय, अंकिता, प्रीति कुमारी, घनश्याम जूही, रजनीश, श्रवण कुमार, विशाल बिंद, आकाश कनोजिया, अजय कुमार, आंचल गुप्ता, ममता कुमारी, काजल, सुनील, खुशबू, चांदनी, रूचि, संध्या यादव और आशु यादव आदि मौजूद रहे।
