Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बेकाबू कंटेनर ट्रक ने मचाया तांडव, आधा दर्जन घायल

ब्यूरो 25-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230425-WA0026

जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बडेसर स्थित एनएच 24 पर मंगलवार की दोपहर करीब तीन बजे एक बेकाबू कंटेनर ट्रक ने सामने से आ रही खाद्यान्न लदी पिकप, सड़क किनारे स्थित गुमटी व एक अधेड़ को घायल कर विद्युत पोल को निशाना बनाते हुए सवारी भरी टेम्पू को टक्कर मारकर एक दिवाल को तोड़ते हुए सड़क किनारे बने नाले में जा फंसी। जिससे कई लोग घायल हो गये यह संयोग ही रहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। गुस्साये ग्रामीणों ने एनएच 24 को जाम कर मुआवजे की मांग करने लगे। क्षेत्राधिकारी के आश्वासन के बाद करीब 3:30 बजे जाम समाप्त हुआ।

सड़क पर पलटी पिकप वाहन

जानकारी के अनुसार एनएच 24 से जनपद की तरफ से आ रही बेकाबू ट्रक ग्राम हेतिमपुर के पास सामने से आ रही एक बस को रगड़ते हुए बड़ेसर ग्राम के समीप सामने से आ रही खाद्यान्न लदी पिकप को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे पिकप सड़क पर ही पलट गई तथा सारा खाद्यान्न सड़क पर बिखर गया। तेज रफ्तार कंटेनर दाहिने साइड सड़क किनारे स्थित गुमटी को टक्कर मारकर पास बैठे बडेसर ग्राम निवासी 50 वर्षीय प्रेमचन्द्र को घायल कर विद्युत पोल को तोड़ते हुए सामने से आ रही सवारी भरी टेम्पू को टक्कर मारकर जितेन्द्र यादव के चहारदिवारी को तोड़ते हुए सड़क किनारे नाले में फंस कर रुक गई। जिससे टेम्पू में सवार सुनील यादव (32) निवासी नुवाव बिहार, कृष्णा शर्मा (18), शमशाद उर्फ राजू (38) व एक अज्ञात घायल हो गया। सभी घायलों को ग्रामीण नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भेजवाकर सड़क पर बिखरे खाद्यान्न के बोरे से सड़क को बैरेकेट कर करीब तीन बजे सड़क जाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों का कतार लग गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी विधि भूषण मौर्य, कोतवाली प्रभारी महेन्द्र सिंह मय फोर्स के साथ पहुंचे तथा ग्रामीणों से वार्ता कर उचित कार्यवाई करने का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद करीब 3:30 बजे जाम समाप्त हुआ। घायल कंटेनर ट्रक चालक श्याम यादव (28) को पुलिस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवायी।

ग्रामीणों को समझाते सीओ व कोतवाल

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कंटेनर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है तथा सभी घायलों का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्यवाई की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आसमान से बरसा आफत, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
Next: विश्व मलेरिया दिवस को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.