Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आसमान से बरसा आफत, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

ब्यूरो 25-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230425-WA0024

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में सोमवार की देर रात आई अचानक तेज आंधी-पानी व ओला गिरने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया।

धूल भरी आंधी के बाद मूसलाधार बारिश व ओला गिरने से जगह-जगह पेड़ उखड़ जाने से जहां यातायात ठहर गया, वहीं विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। स्थानीय उपखण्ड से सभी फीडरों की आपूर्ती बन्द हो गई है। तेज आंधी के चलते तार व खंभे टूट गए। यही नहीं पेड़ों के गिरने से भी विद्युत व्यवस्था प्रभावित हुई है।
देवढ़ी फीडर का 33 हजार का पोल दाउदपुर तिराहे के पास टूट कर नीचे गिरने से गंधुतालुका क्षेत्र की विद्युत आपूर्ती ठप हो गई वही बडेसर नहर के पास 11 हजार का पोल गिर जाने से स्टेशन बाजार की विद्युत आपूर्ती बन्द हो गई। क्षेत्र में जगह-जगह पेड़ व विद्युत पोल गिर जाने के कारण यातायात सहित विद्युत सप्लाई बाधित हो जाने के कारण उपभोक्ताओं सहित राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। समाचार दिये जाने तक विद्युत आपूर्ती बहाल नहीं हो सकी थी। जेई इन्द्रजीत पटेल ने बताया कि देवढ़ी फिडर पर 33 हजार के दो पोल तथा 11 हजार के 12 पोल गिर गये है। सामान रात तक आ जायेगा। सुबह काम लग जायेगा। जबकि स्टेशन फीडर पर तीन पोल गिर गये है। काम पूरा हो गया है 7 बजे तक विद्युत सप्लाई बहाल हो जायेगी तथा दरौली फीडर, बेटावर फीडर व कस्बा टाउन फीडर से विद्युत आपूर्ती हो रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रत्याशी निर्वाचन आयोग के गाईड लाइन के अनुरूप ही कार्य करगें-डीएम
Next: बेकाबू कंटेनर ट्रक ने मचाया तांडव, आधा दर्जन घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.