जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के बजरंग कालोनी स्थित निजी आवास पर परशुराम जन सेवा समिति की अति आवश्यक बैठक सोमवार को सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष स्वयं प्रकाश पाण्डेय उर्फ बेचू बाबा ने कहा कि संस्था विरोधी कार्य करने के कारण सचिव हीरालाल उपाध्याय को तत्काल प्रभाव से छः साल के लिए निष्कासित किया जाता है। संस्था के विरोध में कार्य करने वाले किसी भी पदाधिकारी व सदस्य को बख्सा नहीं जायेगा। उन्होंने कहा कि एकता में ही बल होता है। जब हम एकजुट रहेंगे तो हम मजबूत बने रहेंगे और किसी भी समस्या का सामना करने में सक्षम हो सकेंगे। बैठक में नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत सर्वसम्मति से नगर पालिका अध्यक्ष पद हेतु भाजपा प्रत्याशी जयप्रकाश गुप्ता को समर्थन दिया गया। बैठक में विजय शंकर पाण्डेय, घनश्याम पाण्डेय, संतोष तिवारी, डा० राजेश्वर सिंह, राजेन्द्र सिंह, अशोक तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। संचालन डा० कुन्दन पाण्डेय ने किया।