Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रामजी ने सबके साथ प्रेम व समता का व्यवहार किया-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज

ब्यूरो 01-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

मलसा (गाजीपुर)। भगीरथपुर स्थित झारखण्डे महादेव मंदिर परिसर में आयोजित एकदिवसीय रामकथा में भागवताचार्य चंद्रेश महाराज ने एक आदर्श दम्पत्ति के तौर पर रामजी और सीताजी के वैवाहिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि ब्रह्म का अवतार अनेक बार और अनेक रूपों में हुआ है लेकिन रामावतार में वह मनुष्य को जीवन में अपने कर्तव्य और अधिकार का किस प्रकार से उपयोग करना चाहिए यह दिखाया है।

पिता की आज्ञा का पालन करने के लिए अनेक कष्ट सहे परन्तु आज्ञा भंग नहीं किया। रामजी ने भाइयों को इतना ज्यादा प्रेमयुक्त व्यवहार दिया कि सभी भाई उनके लिए अपना सब कुछ न्यौछावर करने में भी नहीं हिचकते हैं।लक्ष्मण राजसुख और पत्नी को छोड़कर जंगल, पहाड़ के नाना प्रकार के दुःख झेलते हैं तो भरत प्राप्त हुए अयोध्या के राजसिंहासन को अस्वीकार कर रामजी को वापस अयोध्या लिवा लाने के लिए चित्रकूट तक पहुंच गये, ताजिंदगी अपनी जन्मदात्री को मां नहीं कहा और चौदह वर्ष जब तक रामजी वापस नहीं आ गये तब तक भरत झोपड़ी में और वह भी जमीन में गुफा बनाकर रहे। ऐसा इसलिए हो सका क्योंकि रामजी ने सबके साथ प्रेम का, समता का व्यवहार किया। पत्नी सीता को मना भी किया रामजी ने कि तुम अयोध्या में ही रहकर सास ससुर की सेवा करो, हमारे साथ वन में मत चलो,वन में रास्ते पथरीले,कंटक और कंकड़ पत्थर से युक्त होंगे। भयंकर सिंह बाघ, जहरीले सांप बिच्छू का भय बना रहेगा जंगल में इसलिए हे सीता तुम यहीं अयोध्या में ही रहो लेकिन सीता जी ने एक पतिव्रता स्त्री का धर्म निभाते हुए रामजी के साथ वन का कष्ट सहना उचित समझा वनिस्पत राजमहल के ऐश्वर्य और वैभव का उपभोग करने के। इस आयोजन में राधेश्याम चौबे, विनोद श्रीवास्तव और कैलाश यादव ने भी कथा अमृत पान कराया।कथा यजमान रामाश्रय शर्मा ने कथावाचकों का पुष्पहार पहनाकर और समस्त श्रोताओं को प्रसाद वितरित करके सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: समिति ने भाजपा प्रत्याशी को दिया समर्थन
Next: पूर्वांचल विद्युत वितरण के एमडी ने किया औचक निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.