Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सनशाइन पब्लिक स्कूल के 6 छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

ब्यूरो 02-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230502-WA0010

जमानियां (गाजीपुर)। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल के कुल 6 छात्रों ने बहु प्रतिष्ठित जेईई मेन की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।

विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जेईई मेन की परीक्षा में पवन कुमार को 99.6 परसेंटाइल और आल इण्डिया रैंकिंग 701, ओमजी सिंह 98.74 परसेंटाइल और आल इण्डिया रैंकिंग 2102, अनुपम सिंह 98.56 परसेंटाइल और आल इण्डिया रैंकिंग 4041, काजल मौर्य को 97.91 परसेंटाइल और आल इण्डिया रैंकिंग 6131, पीयूष सिंह को 96.71 और आल इण्डिया रैंकिंग 10341, आकाश विश्वकर्मा को 91.70 परसेंटाइल और आल इण्डिया रैंकिंग 28690 मिला है। जेईई मेन की परीक्षा में सफल छात्र अनुपम सिंह और पीयूष सिंह इसी वर्ष कक्षा 12 वी की बोर्ड परीक्षा दिए है। छात्रों की इस उत्कृष्ट सफलता पर विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन सर्वानंद सिंह, अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, प्रबंधक अमित कुमार सिंह तथा प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार सिंह, एचओडी प्राइमरी विंग पूजा सिंह व विद्यालय के समस्त शिक्षक सफल छात्रों के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्वांचल विद्युत वितरण के एमडी ने किया औचक निरीक्षण
Next: मतदाता पर्ची वितरण हेतु बीएलओ की तैनाती होगी पोलिंग सेन्टर पर

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.