Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मतदाता पर्ची वितरण हेतु बीएलओ की तैनाती होगी पोलिंग सेन्टर पर

ब्यूरो 02-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230502-WA0011

गाजीपुर 02 मई, 2023 (सू0वि0)। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक ढंग सम्पन्न कराने हेतु ज्वाइन्ट ब्रीफिंग पुलिस लाईन परिसर में जिला निर्वाचन अधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

ज्वाईन्ट ब्रीफिग के दौरान मुख्य अधिकारी, अपर जिलाअधिकारी वि0रा0 मुख्य राजस्व अधिकारी समस्त उपजिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक शहर/ग्रामीण, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट , जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर एवं जोनल  पुलिस, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी  आर्यका अखौरी ने समस्त अधिकारियों को जनपद में 04 मई 2023 को  होने वाले नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन को पूरी निष्पक्षता एवं पारदर्शी तरीके से आयोग की गाईड लाईन के अनुसार सम्पन्न कराने का निर्देश दिया। उन्होने मतदान के पूर्व, मतदान के दिन एवं मतदान के समाप्ति के पश्चात बैलेट बाक्स जब तक जमा कर स्ट्रांगरूम में शील  न करा लिया जाये तक पूरी मुस्तैदी से अपने-अपने जिम्मेदारियों को निभायेगे। बैलेट बाक्स सुरक्षित रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होने कहा कि मतदान के 48 घण्टे पूर्व प्रचार-प्रसार बन्द होगे।  मतदान के एक दिन पूर्व सुबह 07 बजे से ही पार्टी रवानगी निर्धारित स्थानो से सम्पन्न होगी। पार्टी रवानगी स्थलो पर सम्पूर्ण व्यवस्थाए सुनिश्चित रहे इसके लिए समस्त सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट निरीक्षण कर आश्वस्थ हो जाये। मतदान कार्मिक रवानगी से पूर्व अपने-अपने सामानोे का मिलान अवश्य कर ले जिससे चुनावी प्रक्रियाओ में बाधा न हो। कोई मतदान कार्मिक अनुपस्थित न हो अन्यथा सम्बन्धित के विरूद्ध मुकदमा पंजिकृत होगा। किसी भी मतदान कार्मिक को मेडिकल इमरजेंसी होने पर तत्काल कंट्रोल रूम को सूचित करे जिससे तत्काल उन्हे मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराया जाय सके। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील सेन्टरो पर ए एम एफ की सुविधा रहेगी। मतदान कर्मी अपने-अपने पेालिग वूथो पर निवास करेगे तथा किसी भी दशा में अपने पोलिंग सेन्टरो पर किसी भी अन्य व्यक्ति का आतिथ्य स्वीकार न करे अन्यथा वह स्वयं जिम्मेदार होगे। कर्मचारियो का मानदेय उनके तैनाती स्थलो पर ही उपलब्ध कराया  जायेगा। मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है तथा उस क्षेत्र की सारी दुकाने मतदान की समाप्ति तक बन्द रहेगी।
उन्होने कहा कि पोलिंग सेन्टर के 100 मीटर के परिधि में कानून व्यवस्था का शत-प्रतिशत पालन हो। कोई भी वाहन, अस्त्र, शस्त्र, मोबाईल फोन, पानी तथा किसी भीं अतिविशिष्ट व्यक्ति का अपने सुरक्षा गार्ड के साथ बूथो पर प्रवेश वर्जित रहेगा तथा किसी भी पोलिग सेन्टर भीड़-भाड़ न लगाई जाये यह सुनिश्चित कर लिया जाये। मतदाता पर्ची वितरण हेतु बी एल ओ की तैनाती पोलिंग सेन्टर पर होगी। मतदान हेतु आयोग के निर्देश पर 15 प्रकार के फोटोयुक्त पहचान पत्र मान्य होगे। आवश्यकता पड़ने पर पर्दानशीन महिलाओ की चेंकिंग केवल महिला कर्मचारी के द्वारा ही पूरी शालीनता के साथ किया जायेगा कोई भी पुरूष कर्मी इस तरह की हिमाकत नही करेगा।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि चुनाव के तीन चरणो मे से एक चरण समाप्त हो चुका है दूसरा चरण मतदान का है जो 04 मई को सम्पन्न कराया जायेगा। जिन-जिन पुलिस अधिकारियों को  संेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट के साथ तैनात किया गया है वे आपसी सामंजस्य स्थापित कर अपने-अपने दायित्वो को पूरी निष्ठा एवं इमानदारी के साथ बिल्कुल निष्पक्ष होकर चुनावी गाइड लाईन के निर्देश के क्रम मे निभायेगे। उन्होने बताया कि जनपद मे ंमतदान हेतु पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था है। संवेदन/अतिसंवेदन शील बूथो पर ए एम एफ को तैनात किया गया है साथ वीडियोग्राफी की व्यवस्था है। मतदान के पश्चात जबतक पतपेटिका स्ट्रांगरूम में जमा न कर लिया जाये तब तक सम्बन्धित पुलिस बल पीठासीन के साथ साये की तरह बने रहेगे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सनशाइन पब्लिक स्कूल के 6 छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन
Next: मतदान का दिन बंदी दिवस के रूप में मनाया जायेगा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.