Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्वांचल विद्युत वितरण के एमडी ने किया औचक निरीक्षण

ब्यूरो 02-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230502-WA0007

जमानियां (गाजीपुर)। नगर के विद्युत उप केंद्र में मंगलवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण के एमडी ने औचक निरीक्षण कर मातहतों को आवश्यक निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान विभागीय कर्मियों में हडकंम्प मचा रहा।

विद्युत पूर्वांचल विद्युत वितरण खंड के एमडी शंभू कुमार ने एक-एक कर कार्यालय के सभी दस्तावेजों को देखा एवं कमियां पाए जाने पर अधिशासी अभियंता सहित जेई व अन्य कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने राजस्व वसूली, विद्युत कनेक्शन विच्छेदन आदि सहित नेवर पेड उपभोक्ताओं के विरुद्ध आरसी के बारे में विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अपूर्ण अभिलेखों, राजस्व की कम वसूली, विद्युत विच्छेदन में‌ हीलाहवाली के साथ बढ़ती बिजली चोरी की घटनाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए विभागीय कर्मियों को चेताया और कहा कि अपने कार्यप्रणाली में जल्द से जल्द सुधार लाए अन्यथा कार्यवाही तय है। उन्होंने उपस्थिति पंजिका के अलावा अन्य अभिलेखों का बारिकी से अवलोकन किया। बिजली उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली मिलती रहे, इसके लिए खराब ट्रांसफॉर्मरों की समय रहते मरम्मत, बकाया बिजली बिलों का समय से भुगतान, जर्जर तारों, पोल आदि को बदलने की जरूरत बताई। जिस पर अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार ने जर्जर पोल, तार, ओवरलोड ट्रांसफार्मर आदि को बदलने की बात कही। इसके साथ ही उन्होंने मातहतों को उपभोक्ताओं के शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द करने का निर्देश भी दिया। एमडी शंभू कुमार ने बताया कि उपभोक्ताओं को अच्छी बिजली मिले इसके लिए पहल किया गया है। ट्रांसफार्मर में लोड विभाजन, जर्जर तार, पोल, सब स्टेशन को सुदृढ़ करने आदि से संबंधित निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि नेवर पेड उपभोक्ताओं से कैंप लगाकर भुगतान कराने का निर्देश दिया गया है। मौके पर अधीक्षण अभियंता राकेश मोहन, अधिशासी अभियंता हेमंत कुमार, एडीओ विजय कुमार, जेई इंद्रजीत पटेल, पीयूष कुमार, अरविंद कुमार, अनूप जायसवाल, रितेश सिंह, गुप्तेश्वर सहित आदि अधिकारी व विभागीय कर्मी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रामजी ने सबके साथ प्रेम व समता का व्यवहार किया-भागवताचार्य चंद्रेश महाराज
Next: सनशाइन पब्लिक स्कूल के 6 छात्रों ने जेईई मेन की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.