Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल ‘सचेत’ मोबाइल ऐप का किया गया विमोचन

ब्यूरो 08-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 08 मई, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार के आपदा जोखिम न्यूनीकरण के राष्ट्रीय मंच (NPDRR ) के तृतीय सम्मेलन, मार्च 2023 में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल, सचेत (Sachet)/ मोबाइल ऐप का विमोचन किया गया है।

आपदाओ से संबधित प्रारम्भिक चेतावनी एवं अर्लट का प्रसारण अर्लट संबधित एजेन्सियों द्वारा किया जाता है। अपर जिलाधिकारी वि0 रा0 इस सचेत (Sachet) मोबाईल एप के माध्यम से आप अपने स्थानीय मौसम, तापमान, वर्षा, भूकम्प की तीव्रता, प्रदूषण का स्तर, बज्रपात का अर्लट तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं में क्या करें, क्या न करें आदि के बारें में पता लगाया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से पूरे देश के मौसम की जानकरी प्राप्त किया जा सकता है। ये सचेत (Sachet) ) मोबाइल ऐप आपदाओं को न्यून करने में बहुत उपयोगी सिद्ध होगा, अपने र्स्माट फोन में ऐप को डाउन लोड करे। जनसामान्य भी इसकी विस्तृत जानकरी आपदा विशेषज्ञ अशोक राय से प्राप्त कर सकते है।
आपदा विशेषज्ञ अशोक राय ने बताया कि सचेत ऐप आपदाओ से बचाव एवं खतरे से आगाह करने का कार्य करता है। प्राकृतिक आपदा से समय रहते बचने हेतु इस ऐप का प्रयोग किया जा सकता है यह बहुउपयोगी होने के साथ ही साथ आपदा के पूर्व सटीक जानकरी उपलब्ध कराता है। आम जनमानस इसका उपयोग कर स्वंय और अन्य को आपदाओ के खतरे से पूर्व से जागरूक हो सकता है। प्रत्येक दिन के अधिकतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान, आगामी तीन दिनों तक मौसम की सटीक जानकारी, सम्भावित आपदाओं में क्या करे क्या न करे की जानकारी प्रदान करता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर जिलाधिकारी के आदेशानुसार समस्त विभागों से इस ऐप को प्रयोग करने के लिए समन्वय रखा जा रहा है। जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण द्वारा इस ऐप का लिक और जिला स्तरीय अधिकारियों को पत्र भी प्रेषित किया गया है। जनपदवासियों से अनुरोध है घर बैठे इस ऐप का अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करे और घर बैठे ही मौसमी की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
यह सचेत मोबाइल ऐप Google Play  और Apple    ऐप स्टोर पर उपलब्ध है। जिसका विवरण निम्नवत है- CAP  च्मोबाइल ऐप ¼Sachet½ राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टलः-https://sachet.ndma.gov.in,CAP मोबाइल ऐप (Sachet) एंड्रॉठउ के लिए https://play.google.com/store/apps/details,Id=com.cdotindia.copsachet&pli=1 आईओएस (IOS) के लिएःhttps://apps.apple.com/app/sachet //Id6443882278. लिंक का प्रयोग कर सकते है।  किसी भी सहायता के लिए निम्न नम्बरो पर सम्पर्क कर सकते है, एम्बुलेंस 108, पुलिस -112, राहत आयुक्त कार्यालय 1070, जिलाधिकारी आवास- 0548-2220240, 2221240, जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, (डी0डी0एम0ए0-)/जिला इमरजेन्सी आपरेशन सेन्टर (ई0ओ0सी0), गाजीपुर। 0548-2224041, 1077,  2226100-14, दो गज की दूरी, मास्क है जरूरी, स्वंय सुरक्षित रहें, दूसरो को सुरक्षित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रमाण पत्र प्राप्त किये बिना नहीं होगा मिट्टी का खनन व परिवहन
Next: ऋण प्राप्त कर उद्यम किया जा सकता है स्थापित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.