Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मत्स्य आहार प्लांट का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण

ब्यूरो 14-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230514-WA0009

गाजीपुर 14 मई, 2023 (सू0वि0)। कैबिनेट मंत्री (मत्स्य विभाग) उ०प्र० सरकार डॉ संजय कुमार निषाद जनपद के इस्माईलपुर कोटसा तहसील सैदपुर दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अंतर्गत चन्द्रकला निषाद पत्नी रामजी निषाद को मध्यम मत्स्य आहार प्लांट द्वारा लाभांवित होने पर मत्स्य आहार प्लांट के निरीक्षण पर पहुँचे।

कैबिनेट मंत्री श्री निषाद ने बताया कि मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश में केंद्र सरकार की मछुआ कल्याण को लेकर चलाई जा रही प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना को जमीन पर उतारने को लेकर हर सम्भव कोशिश कर रहा है। जिसका परिणाम है कि जनपद के गाँव के गरीब किसान को एक करोड़ की मध्यम मत्स्य आहार प्लांट का लाभ दिया गया है, जो कि 08 टन प्रतिदीन उत्पादन क्षमता पर कार्य करेगा साथ ही मत्स्य विभाग द्वारा PMSY के अंतर्गत एक करोड़ की योजना पर 60 लाख की सब्सिडी देकर आगे बढ़ाया जा रहा है।
कैबिनेट मंत्री श्री निषाद ने बताया कि जिस मछुआ समाज को पूर्व की सरकारें अछूत समझती थी आज उसका ख्याल रखने के लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार कर रही है, पिछले बजट में 20 हजार करोड़ ब्लू रेवोल्यूशन के नाम पर मछुआ समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रावधान किया है और बीते दिन में पास हुए बजट में मछुआ समाज के लिए 6 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर मछुआ समाज को विकास के क्रम में आगे बढ़ाने का कार्य किया जा रहा है। निकाय चुनाव और विधानसभा की उपचुनाव में NDA गठबंधन को मिली एतिहासिक जीत को लेकर बीजेपी, अपना दल और निषाद पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश जनता ने 2014 से लगातार NDA गठबंधन पर विश्वास जताया है उनका कोटि कोटि आभार, यह जीत दर्शाती है कि प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों से प्रदेश की जनता खुश हैं साथ ही ग़ाज़ीपुर लोकसभा के उपचुनाव को लेकर कहा कि राजनीति संभावनाओ का खेल है, फिलहाल तो मै प्रदेश सरकार में मंत्री हूँ और मुझे संतुष्टि है, और भाजपा बड़े भाई के रूप में हैं, और अगर उनका कोई आदेश आता है तो निश्चित निषाद पार्टी की कोर कमेटी उस पर विचार करेगी, इसका जवाब भविष्य के गर्भ में ही छोड़ देना चाहिए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो पालियों में 8000 हजार परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
Next: 16 मई को प्रस्तावित किसानों का धरना स्थगित

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.