Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विद्युत चोरी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुये मुकदमा पंजीकृत किया जाय-डीएम

ब्यूरो 18-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230518-WA0015

गाजीपुर 18 मार्च 2023 (सू0वि0)। विद्युत संयोजन एवं रिवेन्ज डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम से सम्बन्धित बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में अधिकत्तर लाइन लॉस होने एवम विद्युत चोरी रोकने व नेवर पैड उपभोक्ताओं पर कठोर कार्यवाही करने के लिए विद्युत विभाग के समस्त अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता एवम बिलिंग एजेंसियों के साथ समीक्षा की तथा विद्युत विभाग के अधिकारियो को कार्य में घोर लापरवाही को लेकर जमकर फटकार लगाते हुये कहा कि नेवर पैड मतलब जो भी उपभोक्ता विद्युत संयोजक लिए है वैसे उपभोक्ता अभी तक अपने एक भी बिलों का भुगतान नही किया है जिसमे भारी राजस्व नुकसान विद्युत विभाग को हो रहा है, ऐसे उपभोक्ताओं को चिन्हित करते हुवे कठोर कार्यवाही करे एवम बकाया बिल वसूलने हेतु कार्य योजना बनाए। जिले में ओवर लोड ट्रांसफार्मर आए दिन जल रहे हैं, वही कुछ उपभोक्ताओं द्वारा मीटर बाईपास करके अवैध तरीके से विद्युत उपभोग किया जा रहा है जिसमे लाइन लॉस अधिक हो रहा है ऐसे उपभोक्ताओं की फीडर वाइज सूची बनाकर बिजिलेंस टीम के साथ ही साथ विभागीय कर्मियों के साथ प्रतिदिन कांबिंग करते हुये विद्युत चोरी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुये मुकदमा पंजीकृत किया जाय ताकि लाइन लॉस पर सही तरीके से अंकुश लग सके। उन्होंने यह भी निर्देश दिया की जिले में जितने अवैध तरीके विद्युत चोरी हो रही है जिनका अभी तक कनेक्शन नही हुआ है वैसे लोगो की सर्वे टीम बनाकर विभागीय अधिकारियों द्वारा सर्वे करवाया जाय एवम मौके पर ऐसे लोगो को तत्काल विद्युत संयोजक दिया जाय, जिले में लगभग अभी भी तीन लाख से ऊपर उपभोक्ता ऐसे है जिन्होंने बिना विद्युत संयोजक लिए हुये विद्युत उपभोग कर रहे हैं ऐसे लोगो को चिन्हित करके तत्काल विभागीय अधिकारियों द्वारा कनेक्शन दिया जाय। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, डी सी एन आर एल एम, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत के वृहदस्तर पर प्रचार-प्रसार हेतु प्रेस-प्रतिनिधियों संग हुई बैठक
Next: रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन 22 मई को

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.