Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन 22 मई को

ब्यूरो 18-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 18 मार्च 2023 (सू0वि0)। निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद में अधिक से अधिक बेरोजगार युवकों को सेवायोजित कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला एवं प्री-कॅरियर कॉउंसलिंग के आयोजन हेतु राजकीय आई0टी0आई0 परिसर तुलसीपुर में रोजगार मेला एवं कॅरियर-कॉउंसलिंग का आयोजन 22.05.2023 को प्रातः 10.30 बजे से आयोजित किया जायेगा।

इस मेले में विभिन्न कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेगे। प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से टीम लीज सर्विसेज लि0 बैगलुरू, गीगा वाइट, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा0लि0, रौजा गाजीपुर, पीपल ट्री ऑनलाइन मीरजापुर, वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूब सर्विस आदि द्वारा ब्रांच मैनेजर, गार्ड, वर्कर, फिल्ड आफिसर, मैकेनिक, सेल्स ट्रेनर, कम्प्यूटर आपरेटर, सेल्स आफिसर, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, आदि पदों पर चयन किया जायेगा।

भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेंटर, वाराणसी के टीम द्वारा दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब आदि देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स की मांग है। ऐसे इच्छुक उम्मीदवार जिनकी शैक्षिक योग्यता दशवीं पास एवं आई0टी0आई0 या डिप्लोमा धारित हैं एवं संबंधित जॉब रोल्स में 3 से 5 वर्ष का अनुभव तथा 21 से 35 वर्ष की आयुु है, वे प्री-काउंसलिंग  कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के उपरान्त आवेदन करेंगे। पासपोर्ट धारित उम्मीदवार को आवेदन में वरीयता दी जायेगी। नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिया गया है। अभ्यर्थी सेवायोजन पोर्टल पर अपना पंजीयन कराकर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त सेवायोजन पोर्टल पर अपना आवेदन कर उक्त मेले में प्रातः-10.30 बजे समस्त शैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण- पत्रों/छाया प्रति के साथ एवं कोविड-19 के गाइडलाइन का पालन करते हुए प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें, इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु जिला सेवायोजन कार्याालय में भी सम्पर्क कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विद्युत चोरी के खिलाफ कठोर कार्यवाही करते हुये मुकदमा पंजीकृत किया जाय-डीएम
Next: अभियान चलाकर किया जायेगा प्रचार-प्रसार

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.