Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अध्ययनरत शिक्षार्थियों के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट का किया गया वितरण

ब्यूरो 21-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230521-WA0005~2

जमानियां (गाजीपुर)। शासन की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत क्षेत्र के बघरी स्थित श्री वशिष्ठ महाविद्यालय में रविवार को अध्ययनरत शिक्षार्थियों के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट का वितरण मुख्य अतिथि एमएलसी विशाल सिंह चंचल व विशिष्ठ अतिथि उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी द्वारा किया गया।

इस दौरान एम0ए0 फाइनल के कुल 202 छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरित किया गया। जिसमें 111 छात्राएं व 91 छात्र शामिल रहे। प्रबंधक अमरनाथ तिवारी ने मुख्य अतिथि व विशिष्ठ अतिथि को पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

एसडीएम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते प्रबंधक अमरनाथ तिवारी

इस दौरान एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने कहा कि टैबलेट वितरण प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी योजना है। ताकि छात्र-छात्राएं तकनीकी शिक्षा से जुड़ कर प्रदेश सहित देश का नाम रोशन कर सके। आज के युग मे बिना तकनीकी के मानव जीवन यापन करना कठिन है। इलेक्ट्रानिक डिवाइस हमारे जीवन को आसान बना दिया है। इंटरनेट के माध्यम से हम घर बैठे ही बहुत सी जानकारी हासिल कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में यह तकनीकी बहुत ही लाभदायक है। इस तकनीकी का दुरूपयोग नहीं होना चाहिए बल्कि शिक्षार्थी इस तकनीकी के उपयोग से शिक्षा ग्रहण करते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाये तभी स्वस्थ समाज की कल्पना सार्थक हो सकती है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर उपाध्याय, शेषनाथ तिवारी, इन्दू देवी, सुमन देवी, राघवेन्द्र सिंह ,अरविन्द सिंह, सगुन सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ शुभारंभ
Next: छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु वितरित हुआ स्मार्ट फोन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.