Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अन्तिम राउंड हेतु विभिन्न पदों पर 195 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

ब्यूरो 22-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 22 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिला सेवायोजन कार्यालय, गाजीपुर के तत्वाधान में विधान सभा सदर के अन्तर्गत राजकीय आई0टी0आई0 परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

जिसमें प्रतिभागी कम्पनियॉं टीम लीज सर्विसेज लि0 नई दिल्ली, पीपल ट्री ऑनलाइन मीरजापुर, गीगा कॉपसोल्ड, नव भारत फर्टीलाइजर लि0 वाराणसी, शिवशक्ति बायो टेक्नालाजी लि0, वी0एस0डी0 टायर एण्ड ट्यूब रिपेयर, गाजीपुर द्वारा ब्रान्च मैनेजर, फील्ड आफीसर, मैकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, फीटर, कम्प्यूटर आपरेटर, हेल्पर आदि पदों पर चयन किया गया। मेले में लगभग 350 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से विभिन्न पदों पर कुल 195 अभ्यर्थियों का अन्तिम राउंड हेतु चयन किया गया।
भारत के कार्यबल को कुशल बनाकर अंतर्राष्ट्रीय अवसरों से जोड़ने हेतु भारत सरकार के स्किल इण्डिया मिशन के तहत स्किल इण्डिया इंटरनेशल सेन्टर ( SIIC ), वाराणसी द्वारा उक्त परिसर में प्री-काउंसिलिंग की गयी। जिसमें दुबई, अबुधाबी, शारजाह, सऊदी अरब देेशों में इलेक्ट्रिशियन, फिटर, हेेेेेल्पर, क्लीनर, माली, ए.सी. टेक्नीशियन, सिक्योरिटी गार्ड, कुक, वेटर, मैकेनिकल ड्राफ्ट्समैन, मेसन, ड्राइवर इत्यादि जॉब रोल्स के लिए प्री-काउंसलिंग में लगभग 182 अभ्यर्थियों का SIIC,    वाराणसी टीम द्वारा काउंसलिंग की गयी जिसमें से 94 अभ्यर्थी विदेशों में रोजगार पाने हेतु योग्य पाये गये जिसमें से 31 अभ्यर्थी पासपोर्टधारी है। इन सभी योग्य अभ्यर्थियों को अन्तिम चयन हेतु SIIC,  वाराणसी सेन्टर पर कॉल किया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सैनिक बन्धु की बैठक 26 मई को
Next: वीर नरियों ले सकेगी निःशुल्क 480 घंटे का इन्फारमेंशन टेक्नालाजी प्रशिक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.