जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील मुख्यालय पर चिटफण्ड कम्पनियों एवं उनके संचालकों द्वारा जाल में फंसे निवेशक कतारबद्ध होकर अपने कागजात को जमा कर रहे है। तहसील मुख्यालय पर निवेशकों की लग रही लम्बी लाइन से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि किस तरह से क्षेत्र के भोले-भाले लोगों को चिटफण्ड कम्पनी के संचालक अपना शिकार बनाते है।
ज्ञात हो कि चिटफण्ड कंपनियों एवं उनके संचालकों द्वारा जाल में फंसे निवेशकों की राशि वापस लौटाने के लिए सरकार विशेष अभियान चला रही है। इसके लिए निवेशकों को ऑनलाइन रजिस्टेशन कराकर समस्त पत्रजात का फोटो कापी यथा बाण्ड, रसीद, पेन कार्ड, आधार कार्ड व बैक पास बुक का छायाप्रति जमा करना होगा, साथ ही मूल कागजात भी दिखाना होगा। तहसीलकर्मी मूल कागजात से छात्राप्रति कागजात की जाँच करने के उपरान्त ही छायाप्रति कागजात को जमा कर रहे है। सरकार के इस कदम से निवेशकों के डूबे धन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। अपनी गाढ़ी कमाई मिलने की उम्मीद से निवेशकों में खुशी का माहौल है।
