गाजीपुर 22 मार्च 2023 (सू0वि0)। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक आश्रितों को सूचित किया है कि जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सैनिक बन्धु की बैठक 26 मई, 2023 को 12ः30 बजे रायफल क्लब सभागार गाजीपुर में होना सुनिश्चित है।
उन्होने जनपद के समस्त भूतपूर्व सैनिकों/सैनिक आश्रितों से अपील किया है कि अपने प्रार्थनापत्रों के साथ दिनांक 24 मई, 2023 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत करें और अधिक से अधिक संख्या बैठक में प्रतिभाग कर अपनी-अपनी व्यक्तिगत समस्याओं को रखें।