Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु वितरित हुआ स्मार्ट फोन

ब्यूरो 22-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230522-WA0000

जमानियां (गाजीपुर)। प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अन्तर्गत क्षेत्र के दरौली स्थित रामकली महिला महाविद्यालय में सोमवार को अध्ययनरत स्नातक अंतिम वर्ष के छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्ट फोन का वितरण मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह, विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार रामजी व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा द्वारा किया गया।

प्रबंधक हरिश्चंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथि व आमंत्रित अतिथियों को बैज लगाकर स्वागत किया।
इस दौरान कुल 171 छात्राओं को स्मार्ट फोन का वितरित किया गया। छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि छात्राओं को तकनीकी सशक्तिकरण हेतु स्मार्ट फोन का वितरण प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी योजना है। इसका उद्देश्य छात्राओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ना है। तकनीकी शिक्षा के द्वारा ही शिक्षार्थी मजबूत बन सकते है। मजबूत शिक्षार्थी ही प्रदेश सहित देश का नाम रोशन कर सकता है। हिन्दुस्तान की तरक्की में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान है। महिलाएं मजबूत शिक्षा के द्वारा ही समाज में आज कंधे से कंधे मिलाकर चल रही है। आज प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कर बच्चों को पीछे छोड़ दी है। जो पढ़ेगा वही बढ़ेगा। इस स्लोगन को आत्मसाध कर बच्चियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। शिक्षा ही वह मजबूत हथियार है जिससे व्यक्ति सबकुछ हासिल कर सकता है। जिस क्षेत्र में शिक्षा का आभाव होता है वह क्षेत्र कभी भी विकास नहीं कर सकता है। आज के युग में मानव जीवन का स्तर उठाने के लिए तकनीकी शिक्षा की आवश्यता है। स्मार्ट फोन मानव जीवन को आसान बना दिया है। इसके माध्यम से हम बहुत सी जानकारी हासिल कर सकते है। इस तकनीकी का दुरूपयोग शिक्षार्थी को कमजोर कर देगा। इसलिए शिक्षार्थी इसका उपयोग शिक्षा ग्रहण में करें। विशिष्ठ अतिथि तहसीलदार रामजी ने कहा कि आज हमारा भारत डिजिटल इंडिया बन रहा है। हमारी युवा पीढ़ी को डिजिटल बनाने के लिए सरकार स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण कर रही है। जिससे युवा तकनीकी के क्षेत्र में मजबूत बन सके।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ ज्योत्सना पाण्डेय, कमलेश सिंह, आलोक कुमार सिंह, सियाराम श्रीवास्तव, इफ्तिखार खाँ, सुमन यादव, प्रियंका दुबे, हरिशंकर सिंह, अनिल यादव, अक्षय कुशवाहा, लेखपाल नितिश यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अध्ययनरत शिक्षार्थियों के तकनीकी सशक्तिकरण हेतु टैबलेट का किया गया वितरण
Next: विधिवत पूजन व अर्चन कर परशुराम मंदिर परिसर में लगाया गया फरसा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.