Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विकास खण्डों में तिथिवार भर्ती कैंप का होगा आयोजन

ब्यूरो 25-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 25 मई 2023 (सू0वि0)। मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य ने बताया कि रजनीश राय, कमान्डेंट, क्षेत्रीय प्रशिक्षण केन्द्र जौनपुर द्वारा एस.एस.सी.आई., एस.आई.एस. सुरक्षा एजेंसी के माध्यम से समस्त विकास खण्ड स्तर पर सुरक्षा सैनिक एवं सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती चयन कार्यक्रम हेतु भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस.आई.एस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा भर्ती कैंप जिले के विकासखण्डो में तिथिवार शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 27 व 28 मई, 2023 को जखनिया एवं कासिमाबाद विकास खण्ड में, 29 मई, एवं 01 जून, 2023 को  मनिहारी एवं बाराचावर में, 02 व 03 जून, 2023 को करण्डा एवं मुहम्मदाबाद में, 04 व 05 जून, 2023 को सैदपुर एवं भॉवरकोल में, 06 व 07 जून, 2023 को देवकली व जमानियॉ में, 08 व 09 जून, 2023 बिरनो एवं रेवतीपुर, 10 व 11 जून, 2023 को मरदह एवं भदौरा में एवं 12 व 13 जून, 2023 को सादात एवं गाजीपुर सदर ब्लाको में शिविर का आयोजन समय 10ः00 बजे से 03ः00 बजे तक रहेगा।
डिप्टी कमान्डेंट रजनीश राय, ने बताया कि बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए कोविड-19 की गाइडलाइन की पालन, सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर और मास्क लगाकर, इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12 वीं पास उम्र 21 से 37 लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ पात्रता हेतु दो पासपोर्ट साइज फोटो, हाईस्कुल की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी के साथ उपस्थित रहेगे उसके उपरान्त लाभार्थियों के चयन के उपरान्त 350 रूपये का फार्म भरने हेतु आनलाईन के माध्यम से भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए मो. भर्ती अधिकारी प्रदीप दूबे, 9984906165 से सम्पर्क कर सकते है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: देय धनराशि की वसूली के लिए निर्गत की जायेगी आरसी
Next: उद्योग आधार सर्टिफिकेट प्राप्त करने पर मिलेगा लाभ

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260311-WA0067

नौरंग सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0069

मारपीट प्रकरण में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
IMG-20260311-WA0068

अवैध पिस्टल के साथ दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 11-03-2026
CSF-Logo-500x280

10 मार्च को नेहरू स्टेडियम में सबजूनियर बालकों की हॉकी ट्रायल

ब्यूरो 09-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.