Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

उद्योग आधार सर्टिफिकेट प्राप्त करने पर मिलेगा लाभ

ब्यूरो 25-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 25 मई 2023 (सू0वि0)। उपायुक्त उद्योग  जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र प्रदेश सरकार द्वारा दिनांक 01.06.2023 से 15.06.2023 तक यू0आर0सी0 (उद्योग आधार सर्टिफिकेट) पोर्टल पर पंजीयन का अभियान पूरे प्रदेश में चलाया जायेगा।

यू0आर0सी0 पोर्टल (https://udyamregistration.gov.in) पर एम0एस0एम0ई0 इकाईयों/उद्यमियों को पंजीयन कराने से निम्नलिखित लाभ प्राप्त होगें। फैशिलिटेशन काउंसिल से विवादों का निस्तारण, विभिन्न टेण्डरों में ई0एम0डी0 से छूट, बैकों से विभिन्न विभागीय योजनाओं में वरीयता एवं शासन द्वारा जारी की जा रही सूक्ष्म उद्यमी दुर्घटना बीमा योजना के अन्तर्गत सूक्ष्म उद्यमियों को दुर्घटना के कारण हुई क्षति पर रू0 5.00 लाख तक बीमा दिये जाने का लाभ।
अतः आप सभी एम0एस0एम0ई0 इकाईयों/उद्यमियों (Service/Manufacturing/Trading) से अनुरोध है कि जिनके द्वारा उद्योग आधार मे मोरेण्डम प्राप्त किया गया है वे यू0आर0सी0 पोर्टल पर जाकर अपने को उद्योग आधार सर्टिफिकेट में नवीनीकृत करें तथा जिन एम0एस0एम0ई0 इकाईयों/उद्यमियों द्वारा अभी तक उद्योग आधार सर्टिफिकेट प्राप्त नहीं किया गया है वे यू0आर0सी0 पोर्टल पर जाकर सर्टिफिकेट प्राप्त करें, जिससे उपरोक्त लाभों को प्राप्त कर सके। यह पंजीयन किसी भी सहज जनसेवा केन्द्र से कराया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय-उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र गाजीपुर से सम्पर्क किया जा सकता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विकास खण्डों में तिथिवार भर्ती कैंप का होगा आयोजन
Next: लूट की घटना का पुलिस ने किया सफल अनावरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.