Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अंतिम संस्कार कराने आये अधेड़ का गंगा स्नान करते समय डूबने से हुई मौत

ब्यूरो 29-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230528-WA0009

जमानियां (गाजीपुर)। नगर स्थित श्मशान गंगा घाट पर रविवार की दोपहर अंतिम संस्कार कराने आये अधेड़ का गंगा स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दिलदारनगर बाजार निवासी सफाईकर्मी दिलीप कुमार गुप्ता (50) अपने ही मुहल्ले के मृत अशोक कुमार गुप्ता के अंतिम संस्कार करने हेतु नगर के शमशान घाट आये थे। अंतिम संस्कार करने के बाद स्नान करने के लिए गंगा में डुबकी लगाया। उसी दरमियान गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने से उसकी मृत्यु हो गई। साथ में आए लोगों की नजर उन पर पड़ी तो फौरन बचाने में जुट गये। कुछ देर बाद दिलीप कुमार गुप्ता को पानी से बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मृत्यु हो चुका था। आनन फानन में लोग नगर कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी रवि रंजन ने शव को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विद्युत सम्बन्धित शिकायत हेतु जनपद स्तर पर कन्ट्रोल रूम स्थापित
Next: सड़क हादसे में बाइक चालक घायल

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.