Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

5 जून तक समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से रहेगे विरत

ब्यूरो 29-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230529-WA0008

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय बार एसोसिएशन की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

जिसमें उपजिलाधिकारी हर्षिता तिवारी द्वारा 26 मई को न्यायालय में अधिवक्ताओं के साथ किए गए अमर्यादित व्यवहार की घोर निन्दा की गई तथा तहसीलदार व नायब तहसीलदार के कार्य प्रणाली तथा तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार के संबंध में विचार विमर्श किया गया।
अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया गया की 5 जून तक समस्त अधिवक्तागण न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस बीच अधिकारियों तथा कर्मचारियों की कार्य प्रणाली में सुधार भी आया तो अगली रणनीति पर विचार विमर्श किया जा सकता है। श्री सिंह ने कहा कि पत्र के माध्यम से उच्चाधिकारियों को भी सूचित किया जाएगा। बैठक में उमाकांत द्विवेदी, ज्ञान सागर श्रीवास्तव, लखेश्वर सिंह, राजवंश सिंह, कमलकांत राय, चंद्र शेखर पांडेय, मोहम्मद इमरान नियाजी, फैसल होदा, सुरेंद्र प्रसाद,रामजी राम, मेराज हसन, प्रेम शंकर तिवारी, काजी शकील, सच्चितानंद, संजय सिंह, घनश्याम सिंह, उदय नारायण सिंह, अमरनाथ राम, अशोक कुमार आदि अधिवक्तागण शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लोकतंत्र रक्षक सेनानी को दी गई अंतिम सलामी
Next: पटना-वाराणसी पैसेंजर के पुन: संचालन हेतु मण्डल रेल प्रबंधक को समिति ने सौपा पत्रक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.