जमानियाँ (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बरूइन मोड़ पर रविवार की दोपहर तेज रफ्तार छोटी पिकअप वाहन ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल बाइक चालक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बहादुरपुर निवासी आशुतोष शर्मा (25) पुत्र कमलेश शर्मा किसी कार्यवश स्टेशन बाजार होते हुए बरुइन तरफ जा रहा था तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार छोटी पिकप वाहन के चपेट में आ गया जिससे गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग घायल को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया तथा छोटी पिकप वाहन को पकड़कर पुलिस को सूचित किया।