Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानियाँ विधायक ओमप्रकाश सिंह ने अपना वादा किया पूरा

ब्यूरो 29-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230528-WA0010~2

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय विधायक व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अपना वादा पूरा करते हुए नगर में पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संसाधन के लिए विधायक निधि से ₹ 8 लाख रुपये का पत्र सोमवार दिये।

ज्ञात हो कि बीते वर्ष गंगा दशहरा पर बतौर मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने उत्तर वाहिनी माॅ गंगा समिति व नगरवासियों द्वारा पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु संसाधनों व सुविधाओं की माँग पर अपना वादा पूरा करते हुए गंगा घाट पर संसाधनों व सुविधाओं हेतु विधायक निधि से आठ लाख रुपये का पत्र समिति के अध्यक्ष पुत्र गोपाल जायसवाल को दिया। जिसमें यमदग्नि-परशुराम पक्का गंगा घाट पर स्नान के बाद माताओं व बहनों के लिए कपड़ा बदलने का घर व पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु स्वचालित नाव तथा पक्का घाट के पास रैन बसेरा का निर्माण शामिल है। उक्त मौके पर उन्होंने कहा कि नगर व क्षेत्र का विकास हमारी पहली प्राथमिकता है। नगर में पर्यटन को बढ़ावा देने व देशी पर्यटकों की सुविधाओं के दृष्टिगत विधायक निधि से आठ लाख रुपये दिया गया है। यमदग्नि-परशुराम पक्का गंगा घाट पर बेहतर व अत्याधुनिक लाईट की व्यवस्था की जायेगी। जिससे गंगा घाट का आकर्षण बढ़ जायेगा। क्षेत्र के सभी जर्जर व गढ्ढा युक्त सड़कों सहित जमानियाँ-दिलदारनगर मार्ग का जल्द ही कायाकल्प किया जायेगा। इस अवसर पर पार्टी के गणमान्य उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का हुआ आयोजन
Next: सुपरवाइजर एवं सुरक्षा गार्ड की भर्ती में 119 लाभार्थियों का हुआ चयन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.