Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एक जून को किया जायेगा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन

ब्यूरो 29-05-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 29 मई 2023 (सू0वि0)। डिप्टी कलेक्ट्रर परियोजना अधिकारी डूडा गाजीपुर ने बताया है कि पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत एक जून को स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

शासन स्तर से स्वनिधि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली गतिविधियों के संबंध में व्यापक दिशा निर्देश जिला प्रशासन को प्राप्त हो गये है। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में स्वनिधि योजना को और अधिक प्रभावी तरीके से लागू कराने के लिए जिला मुख्यालय पर स्वनिधि महोत्सव का आयोजन कराया जायेगा। एक दिवसीय स्वनधि महोत्सव के आयोजन के दौरान इस योजना के अन्तर्गत प्रथम, द्वितीय और तृतीय ऋण के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करना तथा आवेदन पत्रों को स्वीकृत कराकर ऋण वितरित करने के साथ-साथ सभी इन-एक्टिव वेण्डर्स को डिजिटली एक्टिव बनाने और कैशबैक के लाभ से अवगत कराकर अधिक से अधिक डिजिटल लेन देन को प्रेरित करना है। अच्छी ऋण साख, डिजिटल लेन-देन का प्रयोग करने वाले एवं सभी वेण्डर्स को चिन्हित कर प्रथम दरा को सम्मानित भी किया जायेगा। वेण्डर्स के परिवारों को इस महोत्सव में प्रतिभाग करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जायेगा ताकि वह योजना का लाभ प्राप्त करने के उपरान्त अपने अनुभव को साझा कर सके। योजना के बारे में जानकारी देने और स्ट्रीट वेण्डरों की समस्याओं के समाधान के लिए जनपद स्तरीय हेल्प डेस्क बनायी जायेगी जिसका शुभारम्भ भी स्वनिधि महोत्सव के दौरान होगा। स्ट्रीट वेण्डर्स को एक्टिव बनाने में रूचि दिखाने वाले कर्मियों को भी सम्मानित करने के निर्देश दिये गये। स्वयं सहायता समूह के उत्पादों के प्रदशनी और नुक्कड नाटक सहित विभिन्न माध्यमों से योजनाओं की विशेषताओं से लोगों को जोड़ने के लिए भी प्रभावी कदम उठाये जायेंगे। स्ट्रीट वेण्डर्स एवं उनके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ परीक्षण के लिए चिकित्सा शिविर भी लगाया जायेगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सुपरवाइजर एवं सुरक्षा गार्ड की भर्ती में 119 लाभार्थियों का हुआ चयन
Next: कृषक बन्धु ध्यान दे

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.