Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वयंसेवकों ने लगाये पौधे

ब्यूरो 05-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

मलसा (गाजीपुर)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को प्राचार्य डॉ सुशील कुमार तिवारी के मार्गदर्शन में महात्मा गांधी शती स्मारक महाविद्यालय गरुआ मकसूदपुर में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डा रमाशंकर यादव की उपस्थिति में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने पौधे लगाए। इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण के संबंध में जागरूक करते हुए बताया पर्यावरण में उपस्थित नदी, तालाब, जंगल, पशु-पक्षी, पेड़ – पौधे, पहाड़ आदि का संरक्षण करें। प्लास्टिक का उपयोग कम कर के कागज एवम कपड़े के थैले का प्रयोग, प्लास्टिक और कूड़े – कचरे को जलाकर उसका उचित प्रबंधन , ग्लोबल वार्मिंग, जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण के खतरों के प्रति लोगों को जागरूक करें ताकि प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण के महत्व को समझ सके। अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाए और पानी की बर्बादी कम करें और पर्यावरण बचाने का काम करें। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवम शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गायत्रीतीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चला विशेष शक्ति कलश रथ का हुआ भव्य स्वागत
Next: प्रांतीय कन्या कौशल शिविर में कन्याओं के गुणों को किया जायेगा जागृत

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.