Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गायत्रीतीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चला विशेष शक्ति कलश रथ का हुआ भव्य स्वागत

ब्यूरो 05-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230605-WA0010

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय स्टेशन बाजार के सिंचाई विभाग कालोनी स्थित गायत्री मंदिर पर सोमवार को गायत्रीतीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चला विशेष शक्ति कलश रथ का स्वागत किया गया।

यह कलश यात्रा वाराणसी होते हुए गाजीपुर से स्थानीय स्टेशन आया। सिंचाई विभाग कालोनी स्थित गायत्री मन्दिर पर एक गोष्ठी सम्पन्न हुआ। जिसमें 13 से 17 दिसम्बर तक सुल्तानपुर में प्रस्तावित प्रांतीय कन्या कौशल प्रशिक्षण शिविर में 15 से 30 वर्ष तक की कन्याओं को सुल्तानपुर आने का आमंत्रण दिया गया। इस कन्या कौशल प्रशिक्षण शिविर में पुरुषों का प्रवेश निषिद्ध होगा। यह पूर्णतया कन्याओं को सेल्फ डिपेंड एवं विपरीत परिस्थितियों से कैसे निपटा जाए, पूरी तरह से इसी पर आधारित होगा। कौशल को निखारने हेतु इस शिविर में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, लेख लेखन प्रतियोगिता, श्लोक लेखन प्रतियोगिता, एकल व सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता, नाट्य मंचन, झांकी व सामूहिक गायन प्रतियोगिता भी रखी गई है। जिसमें बहनों को 1500 से 21000 तक के पुरस्कार भी रखे गए हैं। गोष्ठी के पश्चात शक्ति कलश रथ पूरे स्टेशन बाजार में धूमकर लोगों को इसके बारे में अवगत कराया गया।
इस अवसर पर नवनिर्वाचित सभासद प्रमोद सिंह यादव, अखिल विश्वगायत्री परिवार स्थानीय ब्लॉक समन्वयक अंशुमान जायसवाल, तहसील समन्वयक जयशंकर श्रीवास्तव, ओमनारायण राय, पुजारी जोखन पाण्डेय, श्वेता देवी, सुनीता देवी, वैभव, हर्ष, संतोष प्रजापति, शान्ती देवी, सरोज देवी, प्रसून सहित दर्जनों गायत्री परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन जनपद युवा प्रकोष्ठ प्रभारी क्षितिज श्रीवास्तव ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस ने हत्या एवं लूट की घटना को अंजाम देने जा रहे एक बदमाश को धर दबोचा
Next: स्वयंसेवकों ने लगाये पौधे

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.