Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चोरी की मोटरसाइकिल संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 08-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230608-WA0009

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को तलाशपुर बार्डर के पास दो अदद चोरी की मोटरसाइकिल संग दो अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्र में हो रहे अपराध को रोकने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत स्टेशन चौकी प्रभारी उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा मय हमराहियों संग क्षेत्र के नईबाजार के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने में मामूर थे। उसी दौरान मुखबिर खास की सूचना मिलने पर तलाशपुर बार्डर के पास अभियुक्त राहुल यादव पुत्र राजू यादव (20) निवासी ग्राम लमुई व सुनील यादव (19) पुत्र कालिका यादव निवासी ग्राम लमुई के पास चोरी की दो अदद मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 149/2023 धारा 411/419/420/465/ 468/471 भादवि का पंजीकृत कर अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सुनील कुमार शर्मा के साथ हे0का0 राजेन्द्र प्रसाद दूबे, हे0का0 दिलीप कुमार, का0 शिवशंकर यादव, का0 विकास गोड़, का0 बाबूल अली, का0 प्रदीप कुमार, का0 रवीन्द्र कुमार मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वांछित वारण्टी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: प्रभारी सदर सी0डी0पी0ओ के कार्यो में असंतोष व्यक्त करते हुए भॉवरकोल स्थानातरित करने का डीएम ने दिया निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.