Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रभारी सदर सी0डी0पी0ओ के कार्यो में असंतोष व्यक्त करते हुए भॉवरकोल स्थानातरित करने का डीएम ने दिया निर्देश

ब्यूरो 08-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230608-WA0013

गाजीपुर 08 जून, 2023 (सू0वि0)। राज्य पोषण मिशन कार्यो के नियोजन, क्रियान्वयन, निगरानी एवं अनुश्रवण के लिए जिला पोषण समीति /कन्वर्जेस विभाग की बैठक जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में रायफल क्लब सभागार में सम्पन्न हुयी।

बैठक में बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने एवं उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने से जिलाधिकारी ने समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होनेे सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो आंगनवाडी कार्यकत्री कार्य नही करेगी। उनके उपर कड़ी कार्यवाही की जाय तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि ब्लाकवार सुपोषण बच्चो की रिपोर्ट का अवलोकन किया जाय तथा सुपोषण बच्चो का गलत वजन लेने पर आंगनवाडी के उपर कार्यवाही की जाय, साथ ही आंगवाड़ी द्वारा भरे गये डेटा का नियमित निरीक्षण किया जाय। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान प्रभारी सदर सी0डी0पी0ओ के कार्यो में असंतोष व्यक्त करते हुए भॉवरकोल स्थानातरित करने का निर्देश दिया। इसी प्रकार अखिलेश चौहान सी0डी0पी0ओ0 रेवतीपुर को हटाकर किसी अन्य ब्लाक पर स्थानान्तरित करने का निर्देश दिया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कहा कि सरकार बच्चों, गर्भवती, धात्री, किशोरियों, महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कहा कि गर्भवती महिलाओं की निरंतर निगरानी की जाए एवं बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सजगता रखने के लिए जागरूक करें। आंगनबाड़ी केंद्रों पर बजन मशीन आदि जो भी उपकरण दिए गए हैं, उन्हें क्रियाशील रखे। आशा, आंगनबाडी कार्यकत्री आपस में समन्वय बनाकर महिलाओं को जागरुक करके उन्हें स्वास्थ्य लाभ और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दे। उन्होंने कुपोषित बच्चों को पुष्टाहार देकर कुपोषण मुक्त जिला बनाए जाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने हर गर्भवती महिला के खानपान पर विशेष ध्यान देने एवं बच्चा पैदा होने पर उसका वजन कराने का निर्देश दिया गया। आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों के माध्यम से गर्भवती महिलाओं को हरी साग सब्जी अधिक मात्रा में सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। जिलाधिकारी ने सैम-मैम चिंहित बच्चों के पोषण श्रेणी में सुधार एवं उनकी स्वास्थ्य जांच एवं प्रबंधन, राष्ट्रीय पोषण माह के क्रियांवयन, आधार सत्यापन, एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर अनुपूरक पुष्टाहार ड्राई राशन के वितरण आदि की बिंदुवार समीक्षा की। जिलाधिकारी ने गोद भराई एवं अन्नप्रासन की धनराशि का अपव्यय न हो, का नियमित निरीक्षण किया जाय। उन्होने सेन्टर पर वी एच एन डी कार्यक्रम नियमित रूप से करने, मेडिकल कैम्प लगाकर बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ सैम-मैम बच्चो को चिन्हित करते हुए उन्हे ए एन एम के माध्यम से दवाएं उपलब्ध करायी जाये, बच्चो के स्वास्थ्य मे निरंतर प्रगति न होने पर उन्हे एन आर सी सेन्टर मे एडमिट कराने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, डी पी ओ, समस्त सी डी पी ओ एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चोरी की मोटरसाइकिल संग दो अभियुक्त गिरफ्तार
Next: दूसरे देशो को गाजीपुर की सब्जिया भेजना होगा आसान-डीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

8063adb5-9185-4f73-a072-c4f9de9aa444

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 576 शिकायतें प्राप्त, 58 का मौके पर निस्तारण

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

माटीकला कारीगरों को निःशुल्क मिलेगा विद्युत चाक, 15 जून तक आवेदन

ब्यूरो 06-06-2026
CSF-Logo-500x280

स्थायी लोक अदालत में सदस्य पद हेतु आवेदन आमंत्रित

ब्यूरो 06-06-2026
220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.