Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

01 से 07 जुलाई तक जनपद में वन महोत्सव का किया जायेगा आयोजन

ब्यूरो 13-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230613-WA0011

गाजीपुर 13 जून, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला पर्यावरण समिति, की बैठक रायफल क्लब सभागार मे सम्पन्न हुई।

बैठक में जनपद के अन्तर्गत कराये जाने वाले वृहद वृक्षारोपण हेतु जिलाधिकारी ने समस्त विभागो को अगले दो दिनो के अन्दर लक्ष्य के सापेक्ष भूमि चिन्हाकन करते हुए सूची के अनुसार गढ्ढो का खोदना दिनांक 20 जून 2023 तक प्रत्येक दशा में सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने बताया कि दिनांक 01 जूलाई 2023 से 07 जुलाई 2023 तक जनपद में वन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वर्षाकाल 2023 में कराये जाने वाले वृक्षारोपणों को मानक के अनुरूप रखे। शहरी क्षेत्रो नन्दन वन एवं ग्रामीण क्षेत्रो में ग्राम वन एवं मियावाकी पद्धति के अनुसार पौधरोपण कराया जाये तथा विद्यालयों में फलदार पौधो तथा मियाँवाकी पद्यति के अनुसार वृक्षारोपण करना सुनिश्चित किया जाये। जिलाधिकारी ने बताया गया कि मियाँवाकी पद्यति से वृक्षारोपण कराया जाये जो एक आक्सीजन बैंक के रूप में कार्य करे। तत्पश्चात् जिला गंगा समिति की बैठक में किये गये कार्योे की समीक्षा कर निर्देश दिया कि कलेक्टर घाट, गाजीपुर को आदर्श घाट के रूप में स्थापित करते हुए वहाँ प्रतिदिन गंगा आरती व अन्य गतिविधियाँ संचालित रहे एवं समस्त अधिशासी अधिकारी एस टी पी प्लांट हेतु भूमि का चिन्हाकन करते हुए तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करे। जिलाधिकारी द्वारा गंगा नदी के इनलेट व आउटलेट की वाटर क्वालिटी, डी०ओ०, बी०ओ०डी० एवं सी०ओ०डी० की अद्यावधिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वरिष्ठ पत्रकार के निधन से क्षेत्र में शोक
Next: 26 केन्द्रों पर सम्पन्न करायी जाएगी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.