Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एचपीजीसी में योग सप्ताह कार्यक्रम उद्घाटित

ब्यूरो 14-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230614-WA0028

जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में विश्व योग दिवस कार्यक्रम के तहत बुधवार से सप्ताह भर नियमित चलने वाले योगाभ्यास कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.अखिलेश कुमार शर्मा शास्त्री की अध्यक्षता में प्रारंभ हुआ।

महाविद्यालय के आइक्यूएसी प्रभारी प्रो.अरुण ने शिक्षार्थियों को योगाभ्यास कराया एवं नित्य प्रति योग करके निरोग रहने की अपील की। उन्होंने कहा की योग हमारे शरीर के आंतरिक अंग प्रत्यंगों को मजबूती प्रदान कर हमें बेहतर मानसिक स्वास्थ्य एवं उत्तम विचार प्रदान करता है। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.लालचंद पाल ने कार्यक्रम का बेहतरीन संयोजन किया।डॉ.पाल ने इस अवसर पर उपस्थित स्वयं सेवक सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमें उत्तम स्वास्थ्य, निरोगी जीवन एवं बेहतर मानसिक सुदृढ़ता के लिए योग को अनिवार्य रूप से अपने जीवन में शामिल करना होगा नहीं तो हम उस ऊर्जा एवं शक्ति से काम नहीं कर सकेंगे जिसकी हमें जीवन में आवश्यकता होती है।उन्होंने करो योग रहो निरोग का संदेश दिया।

इस अवसर पर कमलेश प्रसाद, दिग्विजय सिंह, रीता देवी, आएशा, नीतू कुशवाहा, श्वेता तिवारी, बुलबुल, रक्षा गुप्ता, श्रेया सिंह, सना परवीन, खुश्बू त्रिपाठी, सुमित प्रजापति, विशाल पांडेय, मदन मोहन सिंह, अभिषेक गुप्ता आदि सहित स्वयं सेवक सेविकाओं ने उत्साह पूर्वक सहभागिता की।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जेम पोर्टल पर नवीन सुविधाएं समय-समय पर उपलब्ध
Next: इंस्पेक्टर महेन्द्र यादव का भव्य स्वागत कर हुआ विदाई

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.