Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फिल्म आदिपुरुष के विरोध में डायरेक्टर व प्रोड्यूसर का अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ताओं ने जलाया पोस्टर, सौपा पत्रक

ब्यूरो 19-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230619-WA0030

जमानियाँ (गाजीपुर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह के नेतृत्व में सोमवार को स्थानीय कार्यकर्ताओं ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली फिल्म आदिपुरुष के विरोध में तहसील परिसर में फिल्म के डायरेक्टर व प्रोड्यूसर का पोस्टर जलाकर नारेबाजी की तथा सूचना प्रसारण मंत्रालय नई दिल्ली एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से संबंधित एक पत्रक उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी को सौंपा।

उक्त मौके पर युवा जिलाध्यक्ष ने बताया कि पिछले दिनों आदिपुरूष नामक फिल्म सिनेमा घरो में लगी है, इस फिल्म में सनातन धर्म, प्रभु श्री राम जी, हनुमान जी, सीता मईया एवं भगवा ध्वज का अपमान किया गया है। फिल्म का चित्रण एवं कलाकारों के वेष-भूषा, डायलॉग, शब्दों का चयन तथा असल रामायण का गलत प्रस्तुतिकरण किया गया है। इस फिल्म को देखने पर ऐसा प्रतित होता है कि सनातनीयों को अपमानित करने के उद्देश्य से ही बनाई गई है तथा इसमें सनातन धर्म का भरपूर अपमान किया गया है। इससे पूर्व भी लगातार सनातन धर्म को फिल्म इंड्रस्टी वाले अपमानित करते चले आये है। इसके अलावा अन्य किसी धर्म पर फिल्म बनाने की हिम्मत इन डायरेक्टरों में नही है, क्योंकि इनको ऐसा लगता है कि सनातनी सहन शील एवं दयालु किस्म के होते है। इसलिए इनका मजाक एवं अपमान करना आसान है। लेकिन अब यह लोग फिल्म के माध्यम से अपनी सीमाओं का उल्लंघन कर चुके है। जिसको सनातनी अब बर्दाश्त नहीं कर सकते है। इतिहास गवाह है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए क्षत्रियों ने अपनी कुर्बानी दी है। उन्होंने मांग किया कि सनातन धर्म एवं जनमानस की भावनाओं का ध्यान रखते हुए इस फिल्म पर पूर्णतः रोक लगायी जाय अन्यथा संगठन इस फिल्म को सिनेमा घरो में चलने नही देगा।

फिल्म के डायरेक्टर व प्रोड्यूसर का पोस्टर जलाकर नारेबाजी करते अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के कार्यकर्ता

इस दौरान तहसील प्रभारी अमरेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, प्रेम सिंह, प्रिंस सिंह, विनय सिंह, शुभम सिंह, केसरी सिंह, चंदन, अमित सिंह, पंकज सिंह इत्यादि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नहर की तीब्र धारा से कटान की भेट चढ़ रहा सम्पर्क मार्ग
Next: धूमधाम से मनाया गया कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.