Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

फाइनल मैच में खिजिरपुर की टीम बनी विजेता

ब्यूरो 20-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230620-WA0000

जमानियाँ (गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम लहुआर में मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच गगरन व खिजिरपुर के बीच हुआ। फाइनल मैच के रोमांचक मुकाबले में खिजिरपुर की टीम ने 20 रनों से मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि विधायक ओमप्रकाश सिंह के प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया।

फाइनल मैच का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मन्नू सिंह ने फीता काटकर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह

फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाली करते हुए खिजिरपुर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 92 रन बनाकर जीत के लिए गगरन की टीम को 93 रनों का लक्ष्य दिया। जबाब में गगरन की टीम ने सभी विकेट खोकर 72 रन ही बना सकी। बेहतर खेल का प्रदर्शन करने वाले विजेता टीम के खिलाड़ी अखिलेश उर्फ बद्धु को मैन ऑफ द सीरिज व अखिलेश को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। निर्णायक की भूमिका अब्दुल कादिर व राहुल यादव ने निभाया। उक्त मौके पर सपा विधान सभा अध्यक्ष अनिल यादव, प्रधान रामकरन यादव, रजनीकांत यादव, तौकीर खाँ, मिट्टू खाँ, अमरीश यादव, पंकज तिवारी, दरोगा यादव आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: योग,ध्यान और प्राणायाम जीवनोपयोगी-पूर्व प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार सिंह
Next: संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सभी विभागों का सहयोग व लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक-एसडीएम

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.