Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सभी विभागों का सहयोग व लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक-एसडीएम

ब्यूरो 20-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230620-WA0006

जमानियाँ (गाजीपुर)। स्थानीय विकास खण्ड कार्यालय में मंगलवार को माह जुलाई में प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही हेतु विभिन्न विभागों के कार्य एवं दायित्व के निर्धारण के लिए उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में एसडीएम डॉ हर्षिता तिवारी ने बताया कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा इनका त्वरित उपचार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से है। विगत पाँच वर्षों की भाँति वर्ष 2023 में भी, संचारी रोगों की रोकथाम हेतु प्रभावी उपाय अपनाते हुए व्यापक अभियान संपादित किया जा रहा है। वर्ष 2023 में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान माह जुलाई चरण का 01 जुलाई से 31 जुलाई तथा दस्तक अभियान 17 जुलाई से 31 जुलाई तक संपादित की जाएंगी। संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने में सभी विभागों का सहयोग व लोगों को जागरूक करना अति आवश्यक है, तभी संचारी रोगों का रोकथाम हो सकता है। उन्होंने प्रत्येक ग्राम पंचायतों में नालियों की साफ-सफाई, जलभराव का निदान तथा पोस्टर एवं पंपलेट के माध्यम से संचारी रोगों के विषय में जागरूकता फैलाने व छात्र- छात्राओं को संचारी रोगों के कारणों एवं उससे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक करने एवं दस्तक अभियान के तहत आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर कुपोषित बच्चों तथा विभिन्न रोगों के लक्षण युक्त व्यक्तियों का चिह्नीकरण कर उन्हें सूचीबद्ध करने के लिए प्रभारी चिकित्साधिकारी को निर्देशित की। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ रविरंजन ने बताया कि बरसात के मौसम में संचारी रोगों का खतरा बढ़ जाता है। यह रोग वैक्टिरिया व वायरस के कारण होता है। पशुओं से मनुष्य में फैलने का भी खतरा बढ़ जाता है। साफ-सफाई व जागरुकता के द्वारा ही इस रोग से बचाव किया जा सकता है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग अपनी सभी तैयारी पूर्ण कर चुका है। उक्त मौके पर खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, एडीओ पंचायत अरुण पाण्डेय, पशु चिकित्साधिकारी डॉ सत्येन्द्र श्रीवास्तव, मनीष सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: फाइनल मैच में खिजिरपुर की टीम बनी विजेता
Next: प्रबन्ध समिति के सदस्य व पदाधिकारियों का चुनाव हुआ सम्पन्न

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.