Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

तहसील परिसर में एसडीएम व तहसीलदार संग सभी कर्मियों ने किया योगाभ्यास

ब्यूरो 21-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230621-WA0006

जमानियाँ (गाजीपुर)। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित परिसर में प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक योगाभ्यास कराया गया। अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास का शुभारम्भ करते हुए उपजिलाधिकारी डॉ हर्षिता तिवारी ने कहा कि योग दिवस 2023 की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ है। इस थीम का मतलब धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है। योग सभी लोगों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है।

योगाचार्य बलवीर सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को योगाभ्यास कराया तथा कहा कि भारतीय योग व ध्यान से मन में प्रसन्नता आती है। योग से जीवन के सर्वांगीण विकास के साथ ही शांति का अनुभव होता है। योग के द्वारा शरीर, मन व आत्मा को एक साथ जोड़ने का कार्य किया जाता है। उन्होंने कहा कि योग को हमें अपनी दिनचर्या में अनिवार्य रूप से शामिल करना चाहिए। यदि योग को अपना लिया जाए तो बीमारियां कोसों दूर रहेंगी।
योग साधक ने प्रार्थना से शुरुआत करते हुए सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, पाद हस्तासन, अर्ध चक्रासन, त्रिकोणासन, बज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, भुजंगासन, मकरासन, उत्तान पाद आसन, अर्ध हलासन, पवन मुक्तासन, शवासन, कपालभाती, अनुलोम विलोम, नाड़ी शोधन, भ्रामरी का अभ्यास करने के साथ ध्यान लगाने का योगाभ्यास कराया। इस दौरान तहसीलदार रामजी, ईओ अखिलेश तिवारी, टैक्स इंस्पेक्टर विजय शंकर राय, लेखपाल विजय, मन्तोष, अजीत, कमलेश आदि लोग मौजूद रहें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर 104 साल के बुजुर्ग ने कराया योगाभ्यास
Next: अज्ञात कारणों से दुकान में लगी आग

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.