Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आवंटित विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण न करने पर वेतन रोकने का डीएम ने दिया निर्देश

ब्यूरो 26-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230626-WA0016

गाजीपुर 26 जून, 2023 (सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में सोमवार को जनपद में कुल चयनित 100 परिषदीय विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित करने हेतु जिन्हे जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा गोद लिया गया है के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से ली।

आदर्श विद्यालय के कुल 25 पैरामीटर्स निर्धारित किये गए है जिनको आगामी 02 माह के अंदर निर्धारित पैरामीटर्स पर संतृप्त करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा उक्त बैठक में दिया गया। पूर्व से निर्धारित 19 पैरामीटर्स के इतर एजुकेशनल वाल पेंटिंग, स्मार्ट क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, खेल कूद सामग्री की उपलब्धता, खेल का मैदान के साथ-साथ पुस्तकालय की स्थापना पर विशेष ध्यान देने के निर्देश एवं उक्त कार्य को बैठक या जन सहयोग से किये जाने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। कुल चयनित 100 विद्यालयों को आवंटित जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में दिए गए थे जिसकी समीक्षा ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से जिलाधिकारी द्वारा की गयी जिसमे अधतन 04 अधिकारियों द्वारा आवंटित विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सम्बंधित अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि अपने गोद लिए विद्यालयों को निर्धारित 25 पैरामीटर्स पर कार्य तय समय सीमा के अन्दर पूर्ण कर लिया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस बैठक में अपर जिलाधिकारी अरुण सिंह, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, जिला विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों ने भी ऑनलाइन  गूगल मीट में प्रतिभाग किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला उद्योग बन्धु/व्यापार बन्धु/निवेशकों की बैठक 28 को
Next: जनपद के विभिन्न घाटों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट, छह ससुरालियों पर मुकदमा

ब्यूरो 08-03-2026
IMG-20260308-WA0005

बाइक से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल

ब्यूरो 08-03-2026
CSF-Logo-500x280

जनपद में 10-11 मार्च को दो दिवसीय किसान गोष्ठी व मेला आयोजित

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.