Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद के विभिन्न घाटों का डीएम व एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

ब्यूरो 26-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230626-WA0017

गाजीपुर 26 जून, 2023 (सू0वि0)। हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास प्रारम्भ हो रहा है। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिस हेतु कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम तक जाने हेतु शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सोमवार को जनपद के विभिन्न घाटो जिसमें स्टीमर घाट, ददरी घाट, चीतनाथ घाट, एवं महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।

ददरी घाट का निरीक्षण के दौरान जिला उन्होने कहा कि कावरियों को पानी भरने हेतु नाला पर अस्थायी पुल बनाने हेतु ई0ओ0 नगर पालिको को निर्देश दिया साथ ही बैरिंकेटिग, चेन्जिग रूम, शौचालय तथा लाईट की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। तथा ग्रामीण क्षेत्रो में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बैरिकेटिंग, चेन्जिग रूम, लाईट की व्यवस्था के साथ सड़कों को गढ़ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। कावर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो के साथ चर्चा की। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं कासिमाबाद, अधि0अधि0 नगर पालिका/नगर पंचायत, खण्ड विकास अधिकारी मरदह तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आवंटित विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण न करने पर वेतन रोकने का डीएम ने दिया निर्देश
Next: गाँव के लोगों ने सहयोग करने का किया वादा

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.