जमानियां (गाजीपुर)। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में परीक्षा समिति की बैठक महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’ की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
महाविद्यालय आंतरिक परीक्षा के संयोजक प्रो.अरुण कुमार ने समिति के समक्ष यह प्रस्ताव रखा की वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर की सेमेस्टर परीक्षा पूर्व अधिन्यास मिड टर्म परीक्षा करा ली जाय। परीक्षा समिति ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि 5 जुलाई से 13 जुलाई के मध्य मिड टर्म परीक्षा संपादित कराई जाय।
समय सारिणी के अनुसार स्नातक द्वितीय सेमेस्टर कला संकाय की परीक्षा 5 6 व 7 जुलाई चतुर्थ सेमेस्टर 8 10 व 11जुलाई, विज्ञान स्नातक द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर 12 जुलाई एवं परास्नातक अष्टम सेमेस्टर हिंदी भूगोल तथा अर्थशास्त्र की परीक्षा 13 जुलाई 2023 को प्रस्तावित है। सभी विभागाध्यक्षों एवं प्राध्यापकों को अधिन्यास एवं मिड टर्म परीक्षा संपादित कराने हेतु प्राचार्य ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।
बैठक में प्रो.अरुण कुमार, डॉ.संजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, कमलेश प्रसाद आदि उपस्थित रहे।प्राचार्य ने शिक्षार्थियों से अपने विषय से संबंधित ग्रुप से आवश्यक सूचना प्राप्त करने और मनोयोग पूर्वक परीक्षा की तैयारी हेतु निर्देशित किया है।इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी।

