Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

नशा मुक्ति अभियान के तहत हुई बैठक

ब्यूरो 26-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230626-WA0006

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय स्थित सभागार में सोमवार को नशा मुक्ति अभियान के तहत खण्ड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया।

खंड विकास अधिकारी संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि मानसिकता दुर्बलता, क्रोध, उत्तेजना, संदेह, स्मृतिनाश व विभिन्न प्रकार के मानसिक विकृतियां मदिरापान की देन है। नशा मुक्ति समाज की स्थापना हेतु अपनी अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने कहा कि सभी का दायित्व बनता है कि संपूर्ण मानवता को मद्यपान से बचाने हेतु सभी को जागरूक करें। स्वयं नशीले पदार्थो का परित्याग कर जन जन में इसके दुष्परिणामों और भ्रांतियों की जानकारियों को पहुंचाए एवं पूर्ण नशा मुक्त समाज की स्थापना हेतु जनजागृति चेतना विकसित करना होगा जिससे स्वस्थ्य व समृद्ध राष्ट्र का सपना साकार हो सके।
समाज कल्याण अधिकारी दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि शराब के सेवन से लीवर में सूजन, अल्सर, पीलिया, नपुंसकता, जिगर से संबंधित बीमारियों को जन्म देती है। तथा रोगों से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता क्षीण होती है। इसके साथ ही व्यक्ति की उम्र भी कम हो जाती है। नशा मुक्ति के लिए जन जागृति अति आवश्यक है। उक्त मौके पर एडीओ पंचायत अरुण कुमार पांडेय,अखलाक अहमद, कमला प्रसाद, संजय यादव, दिलीप कुमार आदि विभागीय कर्मी शामिल रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मिड टर्म परीक्षा की तिथि घोषित
Next: कुपोषित बच्चों व गर्भवती महिलाओं के पोषण को लेकर चलेगा अगले 4 माह तक संभव अभियान

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

व्यापारी संवाद कार्यक्रम में जीएसटी के नए प्रावधानों और समस्याओं पर हुई चर्चा

ब्यूरो 23-07-2026
CSF-Logo-500x280

निपुण भारत मिशन की सफलता के लिए नैतिक शिक्षा, स्मार्ट क्लास और नियमित मूल्यांकन पर जोर

ब्यूरो 23-07-2026
15c39da7-634b-4f39-8fd1-53045a42107c

125 स्कूलों के बीच एस.एस. देव पब्लिक स्कूल ने जीता रजत पदक

ब्यूरो 23-07-2026
26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.