Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सूचना मिशन शक्ति स्प्रेडशीट पर अपडेट करने का दिया गया निर्देश

ब्यूरो 27-06-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 27 जून, 2023 (सू0वि0)। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को पत्र प्रेषित कर बताया है कि निदेशालय महिला कल्याण, उ0प्र0 द्वारा जनपद के समस्त संबंधित अधिाकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए प्रत्येक माह के द्वितीय व चतुर्थ बुधवार को तहसील एवं ब्लाक स्तर पर स्वालंबन कैम्पो का आयोजन कराते हुए अधिकाधिक लाभार्थियों को संतृप्त/लाभान्वित करने तथा उसमें लाभान्वित व्यक्तियों की सूचना मिशन शक्ति स्प्रेडशीट पर अपडेट करने के निर्देश दिये गये है।

उपरोक्त के अनुपालन में कैंप में समस्त अधिकारी, कार्मिक जिन्हे फार्म भरवाना है, सत्यापन हेतु फारवर्ड करना है एक ही स्थान पर कैम्प में शामिल होंगे। विकास खण्डवार कैम्प किये जाने का विवरण विकास खण्ड सदर में दिनांक 05.07.2023 अधिकारी/कर्मचारी शिखा सिंह गौतम तथा लक्ष्मी मौर्या, विकास खण्ड देवकली मे 07.07.2023 को जगमोहन तथा नरेन्द्र, करण्डा में 12.’07.2023 को आभा तथा मनीष राय, कासिमाबाद मे 14.07.2023 को शिखा सिंह गौतम तथा लक्ष्मी मौर्या, मुहम्मदाबाद में 19.07.2023 को नेहा राय तथा सुशील मिश्रा, भावरकोल में 21.07.2023 को श्रीमती नेहा राय तथा सुशील मिश्रा, रेवतीपुर में 26.07.2023 को आभा तथा मनीष राय, सैदपुर में 28.07.2023 को जगमोहन तथा नरेन्द्र, बाराचवर में 02.08.2023 को शिखा सिंह गौतम तथा लक्ष्मी मौर्या, मनिहारी में 04.08.2023 को शिखा सिंह गौतम तथा लक्ष्मी मौर्या, सादात में 09.08.2023 को जगमोहन तथा नरेन्द्र, भदौरा में 11.08.2023 को नेहा राय तथा सुशील मिश्रा, जखनियॉ में 16.08.2023 को जगमोहन तथा नरेन्द्र, जमानियॉं में 18.08.2023 को आभा तथा मनीष राय, बिरनों में 23.08.2023 को गीता श्रीवास्तव तथा अजय यादव, एवं मरदह में 25.08.2023 को गीता श्रीवास्तव तथा अजय यादव उपस्थित रहेंगे। उपरोक्त के अनुपालन में उक्त तिथियों को विकासखण्ड परिसर में कैंप से संबंधित समस्त/व्यस्थाये कराने के साथ ही साथ कैम्प का प्रचार प्रसार तथा अधिकाधिक लाभार्थियों को संतृप्त/लाभान्वित करने तथा उसमें लाभान्वित व्यक्तियों की सूचना महिला शक्ति केन्द्र को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, जिससे की सूचना मिशन शक्ति स्प्रेडशीट पर अपडेट की जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गंगा आरती का हुआ आयोजन
Next: इच्छुक अभ्यर्थी कराये पंजीकरण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न मामले में फरार दंपती गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0012

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित पति-पत्नी गिरफ्तार

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260309-WA0011

राजकिशोर सिंह महाविद्यालय में एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

ब्यूरो 09-03-2026
IMG-20260308-WA0004

नेशनल मोबाइल शॉप में भीषण आग, डेढ़ से दो करोड़ का सामान जलकर खाक

ब्यूरो 08-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.