Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद के विभिन्न घाटों का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण

ब्यूरो 05-07-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20230705-WA0016

गाजीपुर 05 जुलाई, 2023 (सू0वि0)। हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार श्रावण मास प्रारम्भ हो रहा है। श्रावण मास मे काफी संख्या मे श्रद्धालु/कावड़ यात्रियों की भीड़-भाड़ एवं मुख्य मंदिरो पर जाने हेतु जलाभिषेक के लिए आवागमन होता है। जिस हेतु कावरियों द्वारा जल भर कर महाहर धाम तक जाने हेतु शान्तिपूर्ण, सकुशल सम्पन्न कराने के उद्वेश्य से जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बुद्धवार को जनपद के विभिन्न घाटो जिसमें, ददरी घाट, चीतनाथ घाट, नौवापुरा घाट (साई नाथ मन्दिर) एवं महाहर धाम का स्थलीय निरीक्षण किया।

ददरी घाट का निरीक्षण के दौरान जिला उन्होने कहा कि कावरियों को पानी भरने पुल के माध्यम से कोई असुविधा प्राप्त न हो इस विषय पर ई0ओ0 नगर पालिको को निर्देश दिया साथ ही बैरिंकेटिग, चेन्जिग रूम, शौचालय तथा लाईट की व्यवस्था हेतु नामित सम्बन्धित अधिकारियों को करने का निर्देश दिया, तथा ग्रामीण क्षेत्रो में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बैरिकेटिंग, लाईट की व्यवस्था के साथ सड़कों को गढ़ढा मुक्त करने का निर्देश दिया। कावर यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारण यंत्रो का तय समय सीमा के अन्तर्गत प्रयोग करने, शहर में भारी गाड़ियों का रूट डायवर्जन करने के सम्बन्ध पुलिस अधीक्षक ने अपने मातहतो के साथ चर्चा की। उन्होने महाहर धाम पर कावरियों की निगरानी हेतु सी0सी0टी0वी0 कैमरा, कन्ट्रोल रूम, बैरिकेटिंग आदि के व्यवस्था को जायजा लेते हुए अवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर आख्या प्रस्तुत करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नगर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं कासिमाबाद, खण्ड विकास अधिकारी मरदह तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियो के साथ पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: अभ्युदय योजना के तहत पी0जी0 कॉलेज परिसर में कक्षा संचालन का हुआ उद्घाटन
Next: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 10 जुलाई तक

हो सकता है आप चूक गए हों

IMG-20260307-WA0037

ट्रिपल मर्डर मामले का ₹25 हजार इनामी आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
IMG-20260307-WA0038

तलवार के साथ युवक गिरफ्तार

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

दो बाइकों की टक्कर में बिहार के दो युवकों की दर्दनाक मौत

ब्यूरो 07-03-2026
CSF-Logo-500x280

पुरानी रंजिश में दंपत्ति पर हमला, घर का गेट तोड़ा

ब्यूरो 07-03-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.